दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी 74 वर्षीय राकेश मेहता ने 6 सितंबर को नोएडा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि जिस समय राकेश मेहता ने यह कदम उठाया, उस वक्त वह घर में अकेले थे. उनकी पत्नी सुमंती मेहता अपने छोटे बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं.
सुसाइड नोट में क्या लिखा है?
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 6 सितंबर को 112 नंबर पर सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची. फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, ऐसे में दरवाजा तोड़कर पुलिस को अंदर दाखिल होना पड़ा. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें राकेश मेहता की मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर काफी विस्तृत जानकारी मिलने की बात सामने आई है.
कौन थे राकेश मेहता?
राकेश मेहता पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में तीन साल से ज्यादा समय तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे थे. उन्होंने 2007 में दिल्ली के मुख्य सचिव का पद संभाला था. इसके बाद नवंबर 2010 में वह सेवानिवृत्त हो गए. साल 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था और उस दौरान राकेश मेहता की अहम जिम्मेदारी थी. वह 2007 से 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे.
राकेश मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन वजहों से वह परेशान थे और सुसाइड नोट में उन्होंने किन मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का जिक्र किया है.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं