विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटरों के पैर में लगी गोली

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों के पैर में गोली लगी. पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी उसी गैंग के सदस्य हैं.

दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटरों के पैर में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी हिमांशु भाऊ गैंग से हैं
NDTV
  • दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो बदमाश घायल हुए.
  • तीनों बदमाश बाइक पर सवार थे और हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े थे.
  • पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा था, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी.
नई दिल्ली:

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में रोहिणी के स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान 2 बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी हैं. पुलिस के मुताबिक, तीनों बदमाश बाइक पर सवार थे. स्पेशल स्टाफ रोहिणी की टीम को एक बाइक पर 3 बदमाशों के आने का इनपुट मिला था कि बदमाश रोहिणी 24 के इलाके में आयेंगे जिसके बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने घेराबंदी की थी. जैसे ही बदमाश पहुंचे तो स्टाफ की टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. 

जवाबी कार्रवाई में मारी पैर में गोली 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 2 बदमाशों को पैर में गोली मारकर काबू में किया है. घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया है. तीनों शूटर हिमांशु भाऊ गैंग के है. करीब एक हफ्ते पहले तीनों ने प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या के आरोपी

3 सितंबर की सुबह करीब 6:50 बजे 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार जिम से वापस लौट रहे थे. तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी. गोली लगने से प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी.

पुलिस जांच के दौरान मौके से 15 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1), 351(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.

प्रमोद को पिछले कुछ दिनों से रंगदारी के कॉल्स आ रहे थे. उनसे मोटी रकम मांगी जा रही थी. रकम न दने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. 

यह भी पढ़ें: पीएम के इवेंट के पास गिरफ्तार संदिग्ध मामले में नया ट्विस्ट, आरोपी ने कोर्ट में कहा- मैं खुद धोखे का शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com