अगर आप भी नई कार खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. कई कंपनियों ने सितंबर ऑफर्स की घोषणा कर दी हैं. हालांकि, इस बीच पिछले महीने के सेल्स के आंकड़ें भी आ गए हैं. पिछले महीने की कार सेल्स रिपोर्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. आइए, आपको बताते हैं कौन-सी कार को लोगों ने जमकर खरीदा.
Tata Punch
Tata Punch बिक्री के मामले में पहले पायदान पर रही है. इस माइक्रो SUV ने अगस्त में कुल 21,320 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. ये अगस्त 2025 में बिकी 10,704 यूनिट्स के मुकाबले सालाना आधार पर लगभग 99% की भारी बढ़ोतरी को दर्शाता है. आपको बता दें कि 2026 Tata Punch की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है.
इसका बोल्ड डिजाइन, LED लाइटिंग और 193mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं. केबिन के अंदर, इस SUV में 10.25-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी, सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए ये 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग और छह एयरबैग्स के साथ आती है. खरीदार 88 PS की पावर देने वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 120 PS पावर वाले टर्बो-पेट्रोल इंजन और CNG वैरिएंट में से चुन सकते हैं. इसके पेट्रोल वेरिएंट्स लगभग 19-20 किमी/लीटर का क्लेम्ड माइलेज देते हैं, जबकि CNG वर्जन 27 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज ऑफर करता है.
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki का झटका! 20 हजार तक महंगी हुईं गाड़ियां, 4 महीने में तीसरी बार बढ़ी कीमत
Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki WagonR
बिक्री के मामले में Maruti Suzuki WagonR दूसरे स्थान पर रही. इस कार ने पिछले महीने कुल 20,180 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. ये अगस्त 2025 में बिकी 14,552 यूनिट्स की तुलना में सालाना आधार पर 39% की मजबूत बढ़ोतरी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इंजन ऑप्शन में आपको 1.2 लीटर और 1 लीटर के ऑप्शन मिल जाते हैं. कंपनी दावा करती है सीएनजी पर 33.47 km/kg तक की माइलेज इस कार से मिलती है.
Maruti Suzuki Swift
पिछले महीने Maruti Suzuki Swift बिक्री चार्ट में तीसरे नंबर पर रही. अगस्त 2026 में इसके कुल 19,832 यूनिट्स बिके. जबकि अगस्त 2025 में 12,385 यूनिट्स बिकी थी. यानी इस कार ने करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 25.75kmpl तक है. इसका 1.2-लीटर इंजन 80bhp और 111.7Nm टार्क जनरेट करता है.
ये भी पढ़ें- Mahindra ने की ऑफर्स की बरसात! Bolero-Scorpio से Thar तक पर भारी छूट, 2.5 लाख तक का फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं