विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2022

Top Headlines Today : आज के मुख्य समाचार, आज की सुर्खियां, एक नज़र आज की खबरों पर

महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी ताकत साबित करेंगे. राज्यपाल के आदेश के अनुसार विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन यानी आज फ्लोर टेस्ट होगा, जिसमें एकनाथ शिंदे को ये साबित करना होगा कि वे बहुमत से सरकार में हैं.

Top Headlines Today : आज के मुख्य समाचार, आज की सुर्खियां, एक नज़र आज की खबरों पर
महाराष्ट्र में आज होगा फ्लोर टेस्ट

  1. PM नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के भीमावरम में महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे. समय होगा करीबन 11.00 बजे.
  2. इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे PM मोदी गांधीनगर ( गुजरात) में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन करेंगे.
  3. महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे की सरकार अपना बहुमत साबित करेगी. इससे पहले दोनों गुटों ने अपने अपने समर्थकों के साथ बैठक की. 
  4. NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड की राजधानी रांची के दौरे पर रहेंगी. वहां वो राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा सहित अन्य दलों से अपने समर्थन की अपील करेंगी.
  5. आज पंजाब मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे मुख्यमंत्री भगवंतराहुल  मान. सूत्रों के मुताबिक, करीबन 5 नए मंत्रियों को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Government, Maharashtra News, Udhav Thackeray, Eknath Shinde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com