विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2022

लाहौरी गेट के पास दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल

दिल्ली के लाहौरी गेट (Lahori Gate) के पास दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत (Death) हो गई. मृतकों में एक बच्ची और दो बुजुर्ग शामिल हैं. वहीं 11 लोगों को बचाया लिया गया. इमारत में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है.

लाहौरी गेट के पास दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल
नई दिल्ली:

लगातार बारिश (Rain) के चलते रविवार को दिल्ली के लाहौरी गेट (Lahori Gate) के पास दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत (Death) हो गई. मृतकों में एक बच्ची और दो बुजुर्ग शामिल हैं. वहीं 11 लोगों को बचाया लिया गया और इलाज के लिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इमारत में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल राहत एवं बचाव का काम जारी है. राहत एवं बचाव दल ने बताया कि देर रात एक बजे पहली बॉडी निकाली गई और सुबह 4 बजे दूसरी बॉडी निकली गई. मरने वालों की पहचान शुखी चार वर्ष, सुलेमान 75 वर्ष और शगुफ्ता 70 साल के रूप में हुई है. वहीं नौ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि जो मकान गिरा है वह 250 साल पुराना है. इस दो मंजिला मकान में नीचे मार्केट थी और ऊपर परिवार रहते थे. मकान की हालत जर्जर थी और वह बारिश नहीं सह पाया इसलिए ढह गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत काफी पुरानी थी. लगातार हो रही बारिश से इमारत का छत से पानी टपक रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय इमारत में दोनों मंजिल पर 10 से अधिक लोग लोग मौजूद थे, जिसमें से अधिकांश लोगों को बाहर निकाला जा चुका है.

ये भी पढ़ें: 


Video: उद्धव ने सौंपी पार्टी के लिए तीन नए नाम और निशान की सूची, शिंदे अभी भी कर रहे मंथन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Building Collapse Delhi, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com