विज्ञापन

Iran Israel Attack: ईरान में 201 लोगों की मौत, 747 घायल... इजरायल-अमेरिका के हमले में भारी तबाही

इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान में भारी तबाही मची है. ईरान की एक एजेंसी ने बताया कि इस हमले में 201 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 747 लोग घायल हुए है. दक्षिणी ईरान के मिलाब में स्कूल पर हुई बमबारी में 85 बच्चियों की मौत हुई है.

Iran Israel Attack: ईरान में 201 लोगों की मौत, 747 घायल... इजरायल-अमेरिका के हमले में भारी तबाही
दक्षिणी ईरान में इस स्कूल पर हुई बमबारी में 85 बच्चियों की मौत हुई है.
तेहरान:

Iran Israel Attack: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भारी तबाही मची है. बातचीत के बीच शनिवार को हुए इस हमले ने मिडिल ईस्ट को एक नए जंग की ओर झोंक दिया है. ईरान ने भी अपने ऊपर हुए हमलों का करारा जवाब देते हुए मिसाइलों की बौछार कर दी है. ईरान पर हुए हमले और जवाब में ईरान द्वारा किए गए हमलों की कई तस्वीरें, वीडियो सामने आए, जो बताती है कि हालात किस कदर बेकाबू हो चुके है. इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान में भारी तबाही मची है. इस हमले में अभी तक ईरान में 201 लोगों की मौत हुई है. जबकि 747 लोग घायल हुए हैं. ईरानी एजेंसी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने इस बात की जानकारी दी है.  

ईरान के 31 में से 24 राज्य हमले में प्रभावित

ईरानी रेड क्रिसेंट ने शनिवार शाम को बताया कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में कम से कम 201 लोग मारे गए और 747 घायल हुए. ISNA समाचार एजेंसी द्वारा प्रकाशित एक बयान में संगठन ने कहा कि "ईरान के 31 प्रांतों में से 24 प्रांत प्रभावित हुए हैं और रेड क्रिसेंट अलर्ट पर है." हमलों में मरने वालों की यह पहली आधिकारिक ईरानी रिपोर्ट है.

बताते चले कि ईरान की इस्लामिक गणराज्य की रेड क्रिसेंट सोसाइटी एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस एवं रेड क्रिसेंट आंदोलन की सदस्य है. रेड क्रिसेंट ईरान के भीतर और कुछ मामलों में सीमाओं के पार राहत एवं मानवीय गतिविधियाँ संचालित करती है.



दूसरी ओर इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उसने अपने इतिहास का सबसे बड़ा एयर ऑपरेशन चलाया. इजरायली सेना के अनुसार इस ऑपरेशन में करीब 200 लड़ाकू विमानों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इन विमानों ने एक साथ करीब 500 ठिकानों पर हमला किया.


यह भी पढ़ें - अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के जिस स्कूल में हुई 85 बच्चियों की मौत, हिला देगा वहां का VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com