अमृतसर से जम्मू कश्मीर आ रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई. जम्मू जिला कलेक्टर कार्यालय ने कहा कि दुर्घटना में एक दर्जन यात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बस कटरा के रियासी जिले में हादसे का शिकार हुई. बताया जा रहा है कि बस तीर्थयात्रियों को माता वैष्णो देवी मंदिर ले जा रही थी. कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है.
वहीं, जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने पीटीआई बताया, "10 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 20 अन्य घायल हुए हैं. बचाव अभियान जारी है." स्थानीय निवासी और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. घायलों को जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | J&K | A bus going from Amritsar to Katra fell into a deep gorge. As per Jammu DC, 10 people died in the accident. More details awaited.
— ANI (@ANI) May 30, 2023
Visuals from the spot. pic.twitter.com/fM2rN0fMSN
21 मई को, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही राजस्थान से आने वाली एक बस के पलट जाने से 27 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हो गए थे.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं