राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार को विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी विधायक राजेंद्र पारीक के बीच तीखी बहस हो गई. सीकर जिले की प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टरेट सभागार में एक बैठक बुलाई थी. डोटासरा और पारीक इसी जिले से विधायक हैं. बैठक में दोनों के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
बैठक में मौजूद लोगों के मुताबिक, जल निकासी और फ्लाईओवर परियोजना के मुद्दे पर चर्चा के दौरान डोटासरा ने पारीक को अधिकारियों का पक्ष न लेने की सलाह दी, जिसके बाद दोनों नेताओं में बहस छिड़ गई. इन लोगों ने बताया कि डोटासरा ने जब पारीक से कहा कि “सीकर में क्या हो रहा है और क्या नहीं, इसका ठेका आपके पास नहीं है... आप मेरे जैसे नेता हैं... अपनी मर्यादा में रहें”, तब दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बैठक में उपस्थित लोगों के अनुसार, पारीक ने डोटासरा से कहा कि “आपको शर्म आनी चाहिए.” उन्होंने बताया कि रावत ने मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों नेताओं को शांत कराया. बैठक के बाद डोटासरा ने संवाददाताओं से कहा कि एक बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई. पारीक से बहस के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के प्रतिनिधियों में ऐसी बहस हो जाती है, लेकिन नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं हैं.
ये भी पढ़ें : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में केजरीवाल से जल बंटवारे पर चर्चा की
ये भी पढ़ें : अधीर रंजन चौधरी ने कांग्रेस विधायक के इस्तीफे पर तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं