पुलिस ने सोमवार को कहा कि नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की जघन्य हत्या के आरोपी को उसके पिता को फोन करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने साहिल को कैसे गिरफ्तार किया, इसका खुलासा करते हुए कहा गया है कि आरोपी फोन बंद करने के बाद छिप गया था.हालांकि आरोपी द्वारा अपने पिता को फोन करने के बाद उस पर तकनीकी निगरानी रखी गई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भाग गया था और छिपने के लिए बुलंदशहर में अपने रिश्तेदार के यहां चला गया था.
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी साहिल ने हत्या करने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया था.पुलिस के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लड़की के सिर पर किसी मजबूत वस्तु से हमला किया गया था, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेलकर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है. वह लड़की के जमीन पर गिरने पर भी नहीं रुकता है, उस पर 20 से अधिक बार चाकू से वार करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर सीमेंट के स्लैब से उस पर कई बार हमला करता है.
इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेलकर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है. वह लड़की के जमीन पर गिरने पर भी नहीं रुकता है, उस पर 20 से अधिक बार चाकू से वार करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर सीमेंट के स्लैब से उस पर कई बार हमला करता है.
घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. जहां आरोपी को लड़की पर कई बार चाकू से वार करते और फिर उसके सिर पर पत्थर से वार करते देखा जा सकता है. वहां कई स्थानीय लोग मौजूद देखे जा सकते हैं लेकिन किसी ने मामले में हस्तक्षेप नहीं किया.
पुलिस ने मामले में शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के हाथ पर एक टैटू भी था, जिसमें प्रवीण नाम लिखा हुआ था.
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की के 2021 से साहिल से संबंध थे, लेकिन बाद में अक्सर उनकी लड़ाई होने लगी, जिससे उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे. लड़की ने साहिल से बात करना बंद कर दिया था और वह उसके साथ पूरी तरह से संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन वह लड़की से संपर्क करता रहा और फिर से रिश्ता बनाना चाहता था.'' उन्होंने कहा, ‘‘शनिवार को भी दोनों का झगड़ा हुआ था, जिससे उनके संबंध और खराब हो गए. यह हत्या के पीछे का कारण हो सकता है.''
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं