राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मछली खाने के वीडियो ने नवरात्र से पहले राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था. वहीं उनके परिवार और दोस्तों के साथ आज लंच के एक वीडियो सामने आया है. लंच के दौरान मेहमान थे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi). यादव ने आखिर में एक बड़ा संकेत देते हुए कहा, "राहुल जी अब तक दो बार मटन खा चुके हैं."
हालांकि उन्होंने विवरण का उल्लेख नहीं किया, लेकिन संभवत: पहली बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी को चंपारण मटन पकाने की बारीकियां सिखाई थीं, जिसका एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह शुरुआत में ही साफ हो गया था कि यह मूड मस्ती और शरारत का था, जब तेजस्वी यादव यह कहते सुने गए, "अरे साहनी जी, आपकी मछली का कांटा मोदी जी के गले में फंस गया."
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, नवरात्र से पहले मछली खाने में यादव के 'अपराध में भागीदार' थे. राजनीतिक चर्चा के साथ हंसी मजाक भी चलता रहा, जिसके अंत में राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी बारी है और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सभी के लिए खाना बनाना चाहती हैं.
तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट वीडियो के कैप्शन में लिखा, "भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जनता पस्त कर रही है. वीडियो सौजन्य राहुल गांधी."
भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जनता पस्त कर रही है। Video Courtesy- @RahulGandhi Ji pic.twitter.com/qenxaZIRvd
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 28, 2024
तेजस्वी के वीडियो से खड़ा हो गया था विवाद
नवरात्र से पहले तेजस्वी यादव ने एक पोस्ट किया था, जिसमें वे सहनी के साथ मछली का भोजन करते दिखाया गया था. इस वीडियो ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था.
भाजपा ने जैसे ही उन पर निशाना साधा यादव ने ट्वीट कर कहा, "हमने यह वीडियो भाजपा और गोदी मीडिया फालोअर्स के आईक्यू का टेस्ट करने के लिए ही अपलोड किया था और हम अपनी सोच में सही साबित हुए. ट्वीट में "दिनांक" कहा गया है, लेकिन बेचारे अंधभक्तों को इसका मतलब क्या पता है? आखिर में सहनी जी ने मिर्ची लगने की बात भी कही है''
लोकसभा चुनाव में RJD को युवाओं से है उम्मीदें
इस चुनाव में राजद की उम्मीदें राज्य के उन युवाओं पर टिकी हैं जो नौकरी को लेकर बेसब्र हैं.
चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस साल जनवरी में गठबंधन खत्म करने से पहले 17 महीनों में सरकार द्वारा प्रदान की गई 4 लाख से अधिक नौकरियों का जमकर जिक्र किया है.
ये भी पढ़ें :
* तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की "मोदी मुख्यमंत्री" वाली गलती पर कसा तंज
* मंच हुआ 'धड़ाम' : चुनावी सभा में हो रहा था इंतजार, राहुल गांधी और तेजस्वी के पहुंचते ही टूटा मंच
* बीजेपी आदिवासियों, दलितों, ओबीसी का अधिकार छीनना चाहती है: तेजस्वी यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं