जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक बार फिर टारगेट किलिंग (Target killing) की घटना सामने आई है. आतंकियों ने एक बार फिर आम नागरिक को निशाना बनाया है. अबकी बार अनंतनाग (Anantnag) में आतंकवादियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान उधमपुर के रहने वाले दीपू के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक वह निजी सर्कस में काम करता था. वह किसी काम से सर्कस से बाहर निकला था. तभी आंतिकयों ने उस पर हमला कर दिया, घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
G- 20 मीटिंग की सफलता से बौखलाया है पाकिस्तान
बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दिनों हुई G- 20 की मीटिंग के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, और इसी बौखलाहट में कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है. कश्मीर में G-20 की मीटिंग बेहद सफल रही थी और कई देशों के प्रतिनिधियों ने यहां हुई बैठक में हिस्सा लिया था. श्रीनगर में घूमते-फिरते और शॉपिंग करते विदेशी मेहमानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों ने पाकिस्तान के उस प्रॉपगैंडो को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जिसके तहत वह कश्मीरियों पर जुल्म की बातें कहता रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं