राजधानी दिल्ली के यूपी भवन में एक महिला के यौन शोषण का मामला सामने आया है. महिला ने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है. शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने यूपी भवन का वह कमरा सील कर दिया है, जिसमें युवती की ओर से यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है. उधर, इस मामले को लेकर यूपी सरकार बेहद गंभीर है. सरकार की ओर से विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और कुछ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. हालांकि मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बच रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपों पर अभी जांच की जा रही है.
शिकायत के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाला एक शख्स बीते 26 मई को दोपहर करीब सवा 12 बजे एक अज्ञात महिला को लेकर यूपी भवन पहुंचा. आरोप है कि वहां रिसेप्शन पर मौजूद दो कर्मचारियों ने महिला के साथ आने वाले शख्स को एक कमरा उपलब्ध कराया. सूत्रों के मुताबिक, महिला के साथ यूपी भवन पहुंचने वाला शख्स उस कैटेगरी में शामिल नहीं हैं, जिन्हें दिल्ली के यूपी भवन में कमरा दिया जाए. सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात महिला ने चाणक्यपुरी थाने में जाकर उस शख्स के खिलाफ शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि उसका यौन शोषण किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
इसके बाद चाणक्यपुरी स्थित यूपी भवन के कमरा नंबर 122 को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ इस कमरे में यौन शोषण हुआ है. महिला के चाणक्यपुरी थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजवर्धन सिंह परमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी महाराणा प्रताप सेना नाम के संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष है. कमरे में महिला के साथ आरोपी 26 मई को करीब सवा 12 बजे आया था और 1 बजकर 5 मिनट पर निकल गया था. आरोपी ने एक अफसर को कमरा दिलवाने के नाम पर कमरा देखने के लिए खुलवाया था.
ये अधिकारी सस्पेंड
यूपी सरकार ने इस मामले में बड़ी करवाई करते हुए दिल्ली के यूपी भवन में तैनात व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारूष, राकेश चौधरी और पारस को सस्पेंड कर दिया है. आरोप है इन लोगों ने आरोपी को गलत तरीके से कमरा दिखाया, जबकि वो यूपी भवन में रूम बुक कराने का पात्र नहीं है. फिलहाल राजीव तिवारी को यूपी भवन की जिम्मेदारी दी गई है.
ये भी पढ़ें :
* यूपी विधान परिषद उपचुनाव में बीजेपी के दोनों उम्मीदवार जीते, सपा प्रत्याशियों को हराया
* दिल्ली: बॉयफ्रेंड ने लड़की को 16 बार घोंपा चाकू, पत्थर से कुचला; मौत के बाद भी मारता रहा लात
* उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शादी समारोह में 2 बच्चियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं