तमिलनाडु सरकार में मंत्री केटी राजेंद्र बालाजी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अन्नाद्रमुक के ‘डैडी' हैं, उनके डैडी हैं. अन्ना द्रमुक (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच रिश्ता एक राज्य मंत्री के शुक्रवार को दिए उस बयान के बाद उजागर हो गए जब उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए पिता हैं. दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री के.टी. राजेंद्र बालाजी ने विरुद्धनगर जिला में कहा, "मोदी हमारे पिता हैं. भारत के पिता हैं. हम उनका नेतृत्व स्वीकार करते हैं." मिल्क एंड डेयरी डिवेलपमेंट के मंत्री बालाजी ने कहा कि एआईएडीएमके सुप्रीमो जयललिता के निधन के बाद नरेंद्र मोदी ही पार्टी को रास्ता दिखा रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अन्ना द्रमुक और भाजपा के रिश्ते 2014 से 2019 आम चुनावों के बीच बदलते रहे हैं. 2014 में, अन्ना द्रमुक की प्रमुख दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से कहा था, "कौन बेहतर प्रशासक है? गुजरात का मोदी या तमिलनाडु की यह लेडी?" तब भीड़ ने चिल्लाकर कहा था, "लेडी."
#WATCH Tamil Nadu Minister K T Rajendra Balaji: Amma's (Jayalalithaa) decisions were her own. So it was different, but in today's context due to absence of Amma, Modi is our daddy, he is our daddy, India's daddy. (8.3.19) pic.twitter.com/2zzETpaEIo
— ANI (@ANI) March 9, 2019
अन्ना द्रमुक ने तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर लड़ी थी और 37 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन 2016 में उनका निधन होने के बाद अन्नाद्रमुक बदल गई जब उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम पार्टी से बाहर चले गए फिर वापस आए और टी.टी.वी. दिनाकरण और वी.के. शशिकला बाहर गए.
यद्यपि मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में अन्ना द्रमुक सरकार दो साल चल गई, अब उनका ध्यान आगामी उपचुनावों में इस समय रिक्त चल रहीं 21 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने पर ज्यादा है. परिणामस्वरूप, अन्ना द्रमुक को अब छोटे दलों से लोकसभा सीटें साझा करनी हैं तो यह उनके लिए सबसे अच्छा अवसर है.
श्मीरी दुकानदारों के साथ मारपीट पर बोले पीएम मोदी, देश में एकता का वातावरण बनाए रखना जरूरी
अन्ना द्रमुक ने पी.एम.के. (सात लोकसभा तथा एक राज्यसभा) सीटों, पुतिया तमिझागम और पुतिया नीदि कचि (दोनों को एक-एक लोकसभा) से गठबंधन किया है. सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने यह जानते हुए भी कि ए. विजयकांत की डीएमडीके गठबंधन के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) से बात कर रही है, अपने दरवाजे खुले रखे हैं.
चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, अन्ना द्रमुक के लिए इस स्थिति में आगामी उपचुनावों में एक प्रतिशत वोट वाली पार्टी भी बहुत महत्वपूर्ण है. 235 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा में अन्ना द्रमुक की 114 सीटें हैं जिसके बाद द्रमुक (88), कांग्रेस (आठ), एक आईयूएमएल, एक निर्दलीय के अलावा विधानसभा अध्यक्ष तथा 21 रिक्त सीटें (19 अयोग्य और दो का निधन) हैं। विधानसभा में एक नामांकित सदस्य है. (इनपुट आईएएऩएस से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं