सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) में बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच मची खींचतान के मध्य भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता का आरोप है कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रही है और मामले पर ध्यान नहीं दे रही है. इस बीच, बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की सिफारिश की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी नहीं की है. उनकी हत्या की गई थी. महाराष्ट्र सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है. वह इस मामले में ध्यान नहीं दे रही है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#SushantSinghRajput did not commit suicide. He was murdered. Maharashtra government is trying to save someone. It is not paying attention to the case: Narayan Rane, BJP pic.twitter.com/qpbs3jYGsQ
— ANI (@ANI) August 4, 2020
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई से जांच की बढ़ती मांग के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI जांच की सिफारिश की है. सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि 'चूंकि परिवार के लोगों और उनके पिताजी ने अपनी सहमति दी है कि सीबीआई जांच कराई जाए तो हम लोग, आज जो एफ़आईआर यहां दर्ज हुई है, उसकी जांच CBI से कराने की अनुशंसा भेज रहे हैं.'
स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री के०के० सिंह द्वारा पटना में स्व० सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सी०बी०आई० से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 4, 2020
इससे पहले, मंगलवार को सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर मामले की सीबीआई जांच के लिए आदेश देने का अनुरोध किया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से यह सिफारिश की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं