विज्ञापन

कौन हैं राष्ट्रपति पदक पाने वालीं IPS नूपुर प्रसाद, सुलझाया था सुशांत राजपूत केस, इस जिले की पहली महिला DCP

Nupur Prasad President Medal: सीनियर IPS अधिकारी नूपुर प्रसाद को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. अभिनेता सशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच उन्होंने ही की थी.

कौन हैं राष्ट्रपति पदक पाने वालीं IPS नूपुर प्रसाद, सुलझाया था सुशांत राजपूत केस, इस जिले की पहली महिला DCP
IPS नुपूर प्रसाद को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
  • 15 अगस्त पर पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिसमें नूपुर प्रसाद शामिल हैं
  • नूपुर प्रसाद को मैडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया जाएगा, जो उनकी सेवा की प्रशंसा करता है
  • नूपुर प्रसाद ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच की और आर्थिक अपराध शाखा में काम कर रही हैं

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. जिसमें सीनियर आईपीएस अधिकारी नूपुर प्रसाद का नाम भी शामिल हैं. उन्हें 'मैडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' से सम्मानित किया जाएगा. 2007 बैच की तेज तर्रार ऑफिसर नूपुर प्रसाद ने ही अभिनेता सशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच की थी. CBI में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद नूपुर प्रसाद हाल ही में दिल्ली पुलिस में वापस लौटी हैं. वर्तमान में वह आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं, जहां वे वित्तीय और आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच की कमान संभाल रही हैं. 

नूपुर प्रसाद को किया जाएगा सम्मानित 

यह पुरस्कार पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट जांच कौशल, अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक दक्षता के लिए दिया जाता है. अपने करियर के दौरान नूपुर प्रसाद ने दिल्ली पुलिस, सीबीआई, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अपनी सेवाएं देते हुए कई जटिल मामलों को सुलझाया है. अपराध नियंत्रण के अलावा उन्होंने महिला आत्मरक्षा, युवा विकास, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति से जुड़े सामाजिक अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई है. 

नूपुर प्रसाद ने की थी सुशांत राजपूत मामले की जांच 

नूपुर प्रसाद अभिनेता सुशांत राजपूत मामले की जांच के दौरान भी चर्चा में रही थी. दरअसल, जून 2020 में मुंबई में हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत देशभर में चर्चा में रहा था. अगस्त 2020 में जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जांच CBI को सौंपी गई, तब नूपुर प्रसाद ने ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की कमान संभाली थी. उनकी देखरेख में टीम ने गवाहों के बयान, फोरेंसिक रिपोर्ट और मेडिकल साक्ष्यों की बारीक जांच हुई थी. साल 2025 में CBI ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए स्पष्ट किया था कि जांच में किसी भी प्रकार की साजिश, हत्या या आत्महत्या के लिए उकसाने के सबूत नहीं मिले हैं.

ये भी पढ़ेंः थलापति विजय ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, पेरेंट्स संग खास मौके पर कुछ यूं नजर आईं त्रिशा कृष्णन

शाहदरा की पहली DCP

सीबीआई में नियुक्ति से पहले नूपुर प्रसाद ने दिल्ली पुलिस में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. वह दिल्ली के नए बने शाहदरा जिले की पहली डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) के रूप में भी तैनात हुई थी. उन्होंने वहां की पुलिसिंग संरचना की मजबूत नींव रखी और ड्रग नेटवर्क व अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त अभियान चलाए थे. वहीं नॉर्थ दिल्ली की DCP रहते हुए उन्होंने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह और दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों जैसी बड़ी सार्वजनिक घटनाओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कुशल प्रबंधन किया था. 

सीबीआई में अपनी नियुक्ति के दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस के अलावा कारोबारी विजय माल्या से जुड़े वित्तीय मामलों और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे जैसी चर्चित जांचों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

ये भी पढ़ेंः 'कुछ लोगों को देश को डराने में मजा आता था'; PM मोदी बोले कोरोना से युद्ध तक, खाद-पेट्रोल की अफवाह फैलायी गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nupur Prasad, Sushant Singh Rajput, President Medal IPS, Independence Day, Sushant Singh Rajput Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com