विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2026

बदनाम करने की इजाजत नहीं दे सकते... NCERT बुक में 'न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार' के कंटेंट से नाराज चीफ जस्टिस

NCERT की किताब में 'भ्रष्ट न्यायपालिका' पढ़ाए जाने के मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा. इस मामले में सीजेआई ने गंभीरता दिखाई. उन्होंने कहा कि वो किसी भी संस्था को बदनाम नहीं होने देंगे.

बदनाम करने की इजाजत नहीं दे सकते... NCERT बुक में 'न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार' के कंटेंट से नाराज चीफ जस्टिस
  • सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार संबंधी सामग्री पर गंभीर चिंता जताई
  • मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है
  • वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट के सामने इस विषय को उठाया और स्वतः संज्ञान की मांग की
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT क्लास 8 के ज्यूडिशियल करप्शन वाले कंटेंट पर गंभीर चिंता जताई है. CJI सूर्यकांत ने कहा है कि उन्होंने इस पर संज्ञान लिया है और वे खुद से कार्रवाई कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा. कानून अपना काम करेगा.' इस मामले को अदालत में सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने सीजेआई के सामने उठाया. उन्होंने कहा कि वे इस बात से विचलित हैं कि स्कूली छात्रों को इस तरह की सामग्री पढ़ाई जा रही है.

'किसी को संस्था को बदनाम नहीं करने देंगे'

सिब्बल ने अदालत से आग्रह किया कि इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया जाए. ⁠इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि वह इस मुद्दे से अवगत हैं और उन्हें इस संबंध में कई कॉल और संदेश प्राप्त हुए हैं. सीजेआई ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'मैं किसी को भी इस संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दूंगा. मुझे पता है कि इससे कैसे निपटना है.' 

'उचित कदम उठाए जाएंगे'

इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लिया और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. सीजेआई ने कहा, 'यह एक सुनियोजित और सोची-समझी कोशिश प्रतीत होती है. ⁠मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता.' इसके अलावा सीजेआई ने मुद्दा उनके संज्ञान में लाने के लिए सिब्बल और सिंघवी का आभार व्यक्त किया. मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर अदालत की ओर से संकेत दिया गया है कि उचित कदम उठाए जाएंगे.

क्या है मामला?

यह विवाद NCERT की क्लास 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब से जुड़ा हुआ है. इस किताब के एक चैप्टर में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' सेक्शन जोड़ा गया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की दहाड़ से कांप उठे थे शहबाज! तभी तो ट्रंप से बोले- जंग रुकवाओ वरना 3.5 करोड़ लोग मारे जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, NCERT, Ncert Class 8 Social Science Textbook, NCERT Books, SC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com