दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी भर में (खासकर कनॉट प्लेस में) नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले समारोहों के दौरान लागू की जाने वाली व्यवस्था और पाबंदियों को लेकर यातायात परामर्श जारी किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात किए जाएंगे. मुख्य रूप से बाजारों, नजदीकी मॉल और कनॉट प्लेस तथा हौज खास जैसे उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जहां लोग समारोह में भाग लेने के लिए आते हैं.
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दिल्ली यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है क्योंकि नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए इस क्षेत्र में भारी भीड़ के उमड़ने की उम्मीद है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कनॉट प्लेस में रात आठ बजे से रहेंगी पाबंदियां
कनॉट प्लेस क्षेत्र में मंगलवार रात आठ बजे से नए साल के जश्न के खत्म होने तक पाबंदियां लागू रहेंगी. पुलिस उपायुक्त (यातायात) ढाल सिंह ने कहा कि यह परिवहन के सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, बाइक से स्टंट करने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, जिग-जैग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने समेत अन्य गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने कहा कि मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी छोर, मिंटो रोड - दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट, जीपीओ, कस्तूरबा गांधी रोड आदि के आसपास से वाहनों को कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
सिंह ने कहा कि वैध पास रखने वालों को छोड़कर कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी वृत्त में वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
यहां पर वाहन कर सकेंगे पार्क
पुलिस ने कहा कि गोल डाक खाना, आकाशवाणी के पीछे रकाब गंज रोड पर पटेल चौक, कॉपरनिकस मार्ग पर बड़ौदा हाउस से मंडी हाउस तक, डीडी उपाध्याय मार्ग पर मिंटो रोड और प्रेस रोड क्षेत्र, आरके आश्रम मार्ग पर पंचकुइयां रोड, कॉपरनिकस लेन पर केजी मार्ग-फिरोजशाह क्रॉसिंग और विंडसर प्लेस पर वाहन चालक अपने वाहन पार्क कर सकते हैं.
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कनॉट प्लेस के पास सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा कि अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को उठाकर ले जाया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा.
सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की सलाह
उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों और वाहन चलकों, दोनों के लिए यातायात नियमन की इंडिया गेट पर और उसके आसपास व्यापक व्यवस्था की गई है.
एक अधिकारी ने कहा कि पैदल यात्री की बड़ी संख्या में आवाजाही के मामले में वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों की अधिक भीड़ होने पर वाहनों को क्यू-प्वाइंट, सुनहरी मस्जिद, राजपथ रफी मार्ग, विंडसर प्लेस, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस और राजिंदर प्रसाद रोड-जनपथ के आसपास और मथुरा रोड-पुराना किला रोड आदि से से मोड़ा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि आगंतुकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गयी है क्योंकि इंडिया गेट पर पार्किंग की जगह की कमी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं