पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में खेला जा रहा है. जहां पाक कप्तान शाहीन अफरीदी ने काफी खूबसूरत तरीके से विपक्षी टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टॉम बैंटन के सस्ते में आउट होने के बाद तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए रूट आए थे. वह क्रीज पर संभल पाते उससे पहली ही अफरीदी ने उनका काम तमाम कर दिया. पारी का तीसरा ओवर डाल रहे अफरीदी ने रूट के सामने पांचवीं गेंद गुड लेंथ पर टप्पा खिलाने के बाद बाहर की तरफ निकाला था. जहां इंग्लिश बल्लेबाज ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया. मगर उसमें वह नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि गेंद बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात सैम अयूब के पास चली. जहां उन्होंने कोई गलती नहीं की और एक शानदार कैच लपकते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया.
पांच रन बनाए रूट
ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लिश फैंस को जो रूट से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल सात गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 71.42 की स्ट्राइक रेट से पांच रन ही बना पाए. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक चौका देखने को मिला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ANOTHER WICKET FOR SHAHEEN AFRIDI! 🇵🇰🔥 BIG FISH JOE ROOT IS GONE! https://t.co/kFDFWDOdk7
— Mian Ahmad (@MianAhmad_56) October 25, 2026
शुरुआती दो मुकाबलों में रूट का चला था बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ आज के मुकाबले में जरूर रूट का बल्ला खामोश रहा. मगर शुरुआती दोनों मुकाबलों में वह छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे. टीम के लिए पहले मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 33 रन बनाए थे. वहीं दूसरे मुकाबले में वह श्रीलंका के खिलाफ 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए थे. इस तरह जारी सीरीज में वह खबर लिखे जाने तक 107 रन बना चुके हैं.
यह भी पढ़ें- 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को फिर बनाना है ‘खतरनाक' टीम, नए हेड कोच पोलार्ड ने मानी बड़ी कमी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं