- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 21 रास्तों पर डायवर्जन किया लागू
- आज सीजेपी करेगी कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च
- दिल्ली पुलिस ने इलाके में सुरक्षा भी बढ़ाई
राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आज यानी शुक्रवार को सीजेपी का प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे लेकर सेंट्रल दिल्ली के कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइडरी दोपहर 3 बजे से लोगों को 21 रास्तों से बचने की सलाह दी गई है. अगर आप भी आज दिल्ली में आने-जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.
इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
- संसद मार्ग
- बाबा खड़क सिंह मार्ग
- शहीद भगत सिंह मार्ग
- पंचकुइयां रोड
- बसंत लेन
- चेम्सफोर्ड रोड
- मिंटो रोड
- बाराखंभा रोड
- जनपथ
- रेल भवन
- रफी मार्ग
- 'सी' हेक्सागन
- मंडी हाउस
- पटेल चौक
- विंडसर प्लेस
- गोल डाक खाना
- कस्तूरबा गांधी मार्ग
- अशोक रोड (GPO से 'सी' हेक्सागन तक)
- तिलक मार्ग
- टॉलस्टॉय मार्ग
- सिकंदरा रोड
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. हालांकि यह डायवर्जन दोपहर 3 बजे से लागू होगा.

दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च से दूर रहने की सलाह दी
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शुक्रवार को कनॉट प्लेस में सीजेपी द्वारा प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से दूर रहें. हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि वे कुछ लोगों को किसी उपयुक्त जगह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति दे सकते हैं. गुरुवार को जारी एक बयान में, पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लागू निषेधाज्ञा का हवाला दिया, लेकिन साथ ही यह भी संकेत दिया कि देशभक्ति के इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन में सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है.
बता दें कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को लोगों से अपील की कि वे शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लेकर 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में शामिल हों. यह अपील ऐसे समय में की गई है जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर CJP और दिल्ली पुलिस के बीच तनातनी चल रही है. CJP ने सोशल मीडिया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों से अपील की है कि वे 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क में इकट्ठा हों.
वहीं NDMC ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया है कि 'प्रशासनिक कारणों' से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रहेगा. बयान के अनुसार, NDMC ने पार्क में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में नो एंट्री तो मुंबई में इट्स ओके, CJP प्रोटेस्ट पर ये कैसा सिस्टम? आज के तिरंगा मार्च पर टिकी नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं