प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई (PM Narendra Modi's Brother) ने गुजरात में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों के पक्ष में आवाज बुलंद की है. मोदी ने कहा कि जब तक मांगें न मानी जाएं, तब तक जीएसटी (GST) का भुगतान करना बंद कर दें.विरोध प्रदर्शन कर रहे के पक्ष में बोलते हुए प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी या कोई और हो, उन्हें आपकी सुननी पड़ेगी. प्रह्लाद मोदी का कहना है कि वो देश भर के 6.50 लाख राशन दुकानदारों का प्रतिनिधित्व करते हैं.
NEP First Anniversary: 7 पॉइंट्स में PM मोदी ने बताया युवाओं के लिए क्यों जरूरी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी
प्रह्राद मोदी ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिशन (All India Fair Price Shop Association) के उपाध्यक्ष और पीएम मोदी के भाई हैं. उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अपनी मांगें मनवाने के लिए महाराष्ट्र सरकार औऱ केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करें, ताकि उन तक संदेश पहुंचे.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
ठाणे में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन ऐसा होना चाहिए कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आपके दरवाजे पर आएं. प्रह्रलाद ने कहा, "पहले कारोबारी महाराष्ट्र के सीएम को अपनी मांगों को लेकर पत्र लिखें कि हम मांगें पूरी होने तक जीएसटी नहीं देंगे. हम लोकतंत्र में हैं और गुलामी नहीं है."
प्रह्लाद मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कारोबारियों से मुलाकात की, जो कोरोना महामारी (COVID-19 pandemic ) और लॉकडाउन की वजह से परेशानी झेल रहे हैं. उल्हासनगर, अंबरनाथ समेत कई जगहों के व्यापारियों से उनसे मुलाकात की औऱ कहा कि कोरोना महामारी के वक्त तमाम मानकों का उल्लंघन करने को लेकर जो मुकदमे उन पर दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए. व्यापारी पहले ही काम धंधा न होने से परेशान हैं. ऑनलाइन शॉपिंग से उनका धंधा चौपट हो गया है. मुंबई के सुदरवर्ती क्षेत्र में जीन्स वाशिंग यूनिट को दोबारा बहाल करने के काम में भी उन्होंने प्रह्लाद मोदी से मदद मांगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं