Fuel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की कोई जोरदार सुगबुगाहट तो नहीं उठ रही, लेकिन हां दामों में पिछले कई दिनों की स्थिरता के साथ-साथ कई अन्य फैक्टर्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि अगस्त महीने में ईंधन तेल के घरेलू दामों में कटौती की खबर आ सकती है. सबसे पहले बता दें कि बुधवार यानी 28 जुलाई, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. ये लगातार 11वां दिन है, जब रिटेल पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है. इसके पहले पिछले दो महीनों में तेल ने ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखी है.
कच्चे तेल में आई है तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी आने के बावजूद घरेलू दामों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. पिछले कारोबारी सत्र में वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चातेल के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत छह रुपये अथवा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,362 रुपये प्रति बैरल हो गई. वहीं, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.55 डालर प्रति बैरल हो गया.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
कटौती की क्या हो सकती है वजह...
दरअसल, पिछले हफ्ते ओपेक देशों के बीच तेल का उत्पादन बढ़ाने को लेकर सहमति बनी है. इन देशों ने कहा है कि अगस्त से उसके उत्पादन में हर माह दैनिक 4,00,000 बैरल की बढ़ोतरी की जाएगी और इस तरह इस समय लागू 58 लाख बैरल/दैनिक की कटौती धीरे धीरे 2022 के अंत तक समाप्त हो जाएगी. ऐसे में उत्पादन बढ़ने का असर आपूर्ति पर पड़ेगा और उससे दाम नीचे आ सकते हैं.
अलग-अलग शहरों में तेल के मौजूदा रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.84 प्रति लीटर; डीजल - ₹89.87 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.83 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.45 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹102.08 प्रति लीटर; डीजल – ₹93.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 102.49 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.39 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹105.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.26 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹110.20 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.67 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.92 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.26 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹104.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.57 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.93 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.50 प्रति लीटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं