केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस और अभियोजन पक्ष श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में कम से कम समय में आरोपी के लिए “कड़ी सजा” सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने यहां ‘टाइम्स नाउ सम्मेलन' में कहा, “पूरे मामले पर मेरी नजर है. मैं देश के लोगों को सिर्फ यह बताना चाहता हूं कि जिसने भी यह किया है, दिल्ली पुलिस व अभियोजन पक्ष कानून और अदालतों के माध्यम से कम से कम समय में सख्त सजा सुनिश्चित करेंगे.” शाह ने कहा कि दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल की कोई कमी नहीं है.
गृह मंत्री ने कहा, “लेकिन जो चिट्ठी सामने आई है, उसमें दिल्ली पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. श्रद्धा ने महाराष्ट्र के एक थाने को चिट्ठी भेजी थी कि उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है...वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.. वहां इसकी जांच होगी. उस समय हमारी सरकार नहीं थी... जो भी जिम्मेदार होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई बीजेपी के प्रमुख आशीष शेलार ने नवंबर 2020 में कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा वॉकर की तरफ से लिखी गई चिट्ठी पर कड़ी कार्रवाई करने में महाराष्ट्र पुलिस की कथित नाकामी पर बुधवार को सवाल उठाया था. श्रद्धा ने चिट्ठी में लिखा था कि उसके लिव-इन-पार्टनर आफताब पूनावाला ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी.
पूनावाला ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन-पार्टनर वालकर (27) की हत्या करके उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे.आरोप है कि पूनावाला ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन सप्ताह तक इन टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रखा. वह कई दिन तक आधी रात को उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में फेंकने के लिए जाता रहा. दिल्ली पुलिस ने 19 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया था.
ये भी पढ़ें:-
'शव के टुकड़े करने के लिए आफताब ने 1 से अधिक हथियार का किया था उपयोग': दिल्ली पुलिस सूत्र
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं