श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब को पुलिस भी शातिर मानकर जांच कर रही है. पुलिस के सूत्रों की मानें तो श्रद्धा की हत्या के बाद उसकी शव के टुकड़े करने के लिए आफताब ने 1 से ज्यादा हथियार का इस्तेमाल किया था. आफताब की बॉडी लैंग्वेज एकदम नॉर्मल है और उसे देखकर यकीन करना मुश्किल है कि उसने इतनी बेरहमी से किसी की हत्या की है.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आफताब अपने बयान ऐसे दे रहा है, जैसे पुलिस की पूछताछ में नहीं, बल्कि किसी रिश्तेदार के घर आकर बात कर रहा हो. वह इतना कूल और नार्मल है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आफताब जो भी पुलिस को बता रहा है, पुलिस उसे सच मानकर नहीं चल रही है. यही वजह है कि उसका पॉलीग्राफी और नार्को करवाया जाएगा. आज पॉलीग्राफी टेस्ट हो जाएगा. कल आफताब की तबियत वाकई ठीक नहीं थी. पॉलीग्राफी के पैरामीटर्स के हिसाब से बॉडी टेम्परेचर थोड़ा ज्यादा था, पर आज सुबह एफएसएल ले जाने से पहले उसका हेल्थ चैकअप कराया था.
नार्को के लिए अधिकारियों में बताया कि वो आरोपी के न्यायिक कस्टडी में रहने के दौरान भी किया जा सकता है. आफताब की रिमांड शनिवार को खत्म हो रही है. अब तक जो भी सुबूत जांच के दौरान पुलिस को मिले हैं, जैसे बॉडी पार्ट्स, हड्डियां, खून के निशान और कपड़े, वो सभी CFSL में जांच लिए गए है. जल्द इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है.
पुलिस की जांच इस दिशा में भी हो रही है कि आफताब ने कत्ल की साजिश हिमाचल में रची और अंजाम दिल्ली में दिया. कहीं जंगल के पास घर लेना उसकी साजिश का हिस्सा तो नहीं था? कहीं ऐसा तो नहीं कि आफताब को कत्ल के बाद लाश ठिकाने लगाने के लिए महफूज जगह की तलाश थी? दिल्ली में कत्ल के लिए ठिकाना तलाशने में आफताब ने बद्री की मदद ली. हालांकि, बद्री आफताब की इस खौफनाक साजिश से अंजान था. कत्ल से पहले आफताब ने महरौली के जंगलों की रेकी भी की थी.
यह भी पढ़ें-
"...नहीं तो एनआरसी के नाम पर आपको डिटेंशन कैंप में भेज दिया जाएगा" : ममता बनर्जी
लखनऊ में भी एक "आफताब" : फोन बिजी जाने पर 2020 में पत्नी के टुकड़े कर फेंक दिए थे, कोर्ट का जमानत देने से इंकार
प्रेमिका से शादी के लिए बीवी को घातक दवा देकर मार डाला, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं