विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2022

"यहां से होनी चाहिए थी शुरू..." : राहुल गांधी की यात्रा पर बोले प्रशांत किशोर

इस साल की शुरुआत में किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति का नेतृत्व करने के लिए कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.

"यहां से होनी चाहिए थी शुरू..." : राहुल गांधी की यात्रा पर बोले प्रशांत किशोर
इस साल की शुरुआत में किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी.
नागपुर:

पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ी यात्रा' गुजरात या किसी अन्य बीजेपी शासित राज्य से शुरू होनी चाहिए थी. वह एक कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे, जहां उन्होंने अलग विदर्भ राज्य के समर्थन में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. यात्रा के संबंध में पूछे जाने पर किशोर ने कहा, " बेहतर होता कि कांग्रेस गुजरात से अपनी भारत जोड़ी यात्रा शुरू करती, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं या उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे अन्य बीजेपी शासित राज्यों से." 

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से शुरू हुई. इस साल की शुरुआत में किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति का नेतृत्व करने के लिए कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. अलग विदर्भ की मांग के समर्थकों से बातचीत करते हुए उन्होंने अलग राज्य के सपने को साकार करने के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया. 

बीजेपी के पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने पूर्वी महाराष्ट्र क्षेत्र के लिए राज्य का दर्जा हासिल करने की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, " अगर लोगों में आशा है, तो एक अलग विदर्भ राज्य के विचार को आगे बढ़ाया जा सकता है. इस आंदोलन केंद्र तक पहुंचना चाहिए. इसका राष्ट्रीय प्रभाव होना चाहिए. अभियान समाज से उभरना चाहिए."

यह भी पढ़ें -
-- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर शशि थरूर पर पार्टी नेता ने परोक्ष रूप से किया कटाक्ष
-- मंगेतर की न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने वाले बेंगलुरु के डॉक्टर को बदले में मिली मौत

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Rahul Gandhi, Prashant Kishore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com