- मंगेतर प्रतिभा को इंस्टाग्राम पर अपनी नग्न तस्वीरें मिली थीं
- डॉ राजन ने तस्वीरें "सिर्फ मनोरंजन के लिए" पोस्ट की थीं
- प्रतिभा ने गुस्से में आकर उसे सबक सिखाने का फैसला किया
बेंगलुरू पुलिस (Bengaluru Police) ने 27 वर्षीय डॉक्टर की मौत के एक अहम केस की जांच के बाद खुलासा किया है कि 27 वर्षीय डॉक्टर की मौत के पीछे उसकी मंगेतर द्वारा लिया गया बदला है. इस वारदात की साजिश का खुलासा हो गया है. डॉ विकास राजन ने यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी. चेन्नई के एक अस्पताल में प्रैक्टिस करने के बाद वह एक नई नौकरी के लिए बेंगलुरु चले आए. एक निजी अस्पताल में काम करने के अलावा डॉ राजन विदेशों में चिकित्सा पाठ्यक्रमों में रुचि रखने वाले छात्रों को ट्रेनिंग भी देते थे.
करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात एक आर्किटेक्ट प्रतिभा से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी. दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप शुरू किया और बाद में शादी करने का पलान बनाया. दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
एक हफ्ते पहले डॉ राजन को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे कोमा में चले गए थे. तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने पहले अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया क्योंकि युवा डॉक्टर के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे.
पुलिस ने गहराई से छानबीन की तो पता चला कि 27 वर्षीय मंगेतर प्रतिभा और उसके दोस्तों ने डॉ राजन के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी और फिर उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था.
दक्षिण पूर्व बेंगलुरु के उप पुलिस आयुक्त सीके बाबा ने मीडिया को बताया कि प्रतिभा को हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनकी नग्न तस्वीरें मिलीं. जब उसने डॉ विकास से बात की तो उसने कहा कि उसने एक नकली आईडी बनाई थी और तस्वीरें "सिर्फ मनोरंजन के लिए" पोस्ट की थीं. पुलिस ने कहा कि प्रतिभा गुस्से में थी और उसने उसे सबक सिखाने का फैसला किया.
उसने उसी दिन 10 सितंबर को अपने दोस्तों के घर मिलने की योजना बनाई और डॉ राजन को साथ ले गई. कुछ पीने के बाद उनके बीच बहस छिड़ गई. पुलिस ने कहा कि प्रतिभा और उसके दोस्तों ने डॉ राजन पर फ्लोर मेप से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हालत बिगड़ने पर प्रतिभा ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह कोमा में चला गया और बाद में उसकी मौत हो गई.
प्रतिभा ने डॉक्टर राजन के भाई विजय को बताया था कि वह लड़ाई में घायल हो गया और पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच से पता चला कि उसने अपनी भूमिका का खुलासा नहीं होने देने के लिए झूठ बोला था. पुलिस ने अब प्रतिभा और उसके तीन दोस्तों - गौतम, सुशील और सुनील को हत्या सहित विभिन्न आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं