विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2022

CM योगी के भड़काऊ बयान वाले मामले की सुनवाई के बाद SC ने फैसला सुरक्षित रखा

आज सुनवाई के दौरान योगी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा,” यह एक मरे हुए घोड़े को सिर्फ इसलिए कोड़े मारने की कोशिश है क्योंकि वह व्यक्ति CM है.".

CM योगी के भड़काऊ बयान वाले मामले की सुनवाई के बाद SC ने फैसला सुरक्षित रखा
योगी आदित्यनाथ के भड़काऊ बयान वाले मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट में 2007 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भड़काऊ बयान देने के मामले पर आज सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा चलाने की मंज़ूरी से इनकार करने को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सीएम योगी के खिलाफ 2007 (गोरखपुर) दंगों के मामले को वापस लेने को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा है.

याचिका में आरोप लगाया गया है कि योगी की हेट स्पीच के कारण दंगे हुए, जिसमें 10 लोग मारे गए. इलाहाबाद HC द्वारा याचिका खारिज करने के बाद याचिकाकर्ता परवेज परवाज़ ने SC में याचिका दाखिल की थी. सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री योगी से जुड़े 2007 के गोरखपुर दंगों के मामले को हटाने को चुनौती देने वाली याचिका पर यूपी सरकार से जवाब मांगा था.

तत्कालीन CJI दीपक मिश्रा की पीठ ने नोटिस जारी कर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा था. आज सुनवाई के दौरान योगी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा,” निचली अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है जिसे इलाहाबाद HC  ने बरकरार रखा है. यह एक मरे हुए घोड़े को सिर्फ इसलिए कोड़े मारने की कोशिश है क्योंकि वह व्यक्ति CM है. रोहतगी ने कहा कि फिलहाल रिकॉर्ड पर कोई सामग्री नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Uttar Pradesh CM, Supreme Court, Provocative Statements
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com