कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विषय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह "सिर्फ मुहावरा प्रयोग कर रहे थे" और उसे नासमझी में गलत माना गया. खुर्शीद ने बिजनौर में पत्रकारों से बात करते हुए गांधी के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिये गये बयान का जिक्र किया और कहा, "जैसे नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, एक मुहावरा है, ऐसे ही राहुल गांधी ने मोदी जी के विषय में सिर्फ मुहावरा प्रयोग किया था, लेकिन समझ न पाने के कारण बुरा मान लिया गया."
राहुल गांधी के 'डंडे' वाले बयान पर परेश रावल ने साधा निशाना, बोले- इन सालों में कांग्रेस का आकार...
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में एक चुनावी सभा में बेरोजगारी का उल्लेख करते हुए मोदी के विरूद्ध एक विवादित टिप्पणी की थी. खुर्शीद ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर कहा, "हमने सीएए नहीं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) बनाया था. असम में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर बड़ी समस्या है. वहां 2-3 धर्म के लोग एनआरसी से बाहर हैं." उन्होंने कहा कि असम के लोगों का सवाल है कि एक विशेष धर्म के लोगों को तो नागरिकता दे दी जाएगी बाकि बाहर रखे जाएंगे. खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस को सीएए में धर्म का मामला जोड़ देने पर एतराज है.
Video: भारतीय राजनीति में डंडामार सियासत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं