प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान के दौसा की प्रस्तावित यात्रा से पहले प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उन्हें पत्र लिखकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आग्रह किया है. उन्होंने पत्र में कहा है, 2017-18 के राज्य बजट में राजस्थान की तत्कालीन सरकार द्वारा पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों- झालावाड, बारां, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, अजमेर, टोंक जयपुर, दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के स्थायी समाधान के लिये इस परियोजना की घोषणा की गई थी.
पायलट ने प्रधानमंत्री को बृहस्पतिवार को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘तत्पश्चात 2018 में राजस्थान में आयोजित एक सभा में आपके द्वारा भी इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किये जाने का आश्वासन दिया गया था. परन्तु अभी तक ऐसा नहीं हुआ.''उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ज्ञात हुआ है कि 12 फरवरी को राजस्थान के दौसा जिले में आपका कार्यक्रम प्रस्तावित है. ऐसे में मुझ सहित प्रदेशवासी आपसे अपेक्षा रखते हैं कि आप पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करेंगे ताकि 13 जिलों में निवास करने वाली प्रदेश की आबादी को पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के स्थायी समाधान हो सके.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा हिस्से का उद्घाटन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढें-
- Video: तुर्की में भूकंप की तबाही के बाद मलबे में दबी 6 साल की बच्ची को NDRF ने ऐसे बचाया
- "नेहरू महान थे तो उनका सरनेम क्यों नहीं रखते", गांधी परिवार पर PM मोदी ने कसे तंज
- कर्नाटक : दलित महिला की गाय खेत में घुसी, ऊंची जाति के युवक ने चप्पल से पीटा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं