प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के अभिभाषण पर जवाब दिया. पीएम मोदी का भाषण शुरू होने से पहले ही विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करने लगे. हंगामे के बीच प्रधानमंत्री ने भाषण जारी रखा. पीएम ने इस दौरान गांधी परिवार पर नेहरू सरनेम को लेकर तंज भी कसे. पीएम ने कहा, 'किसी कार्यक्रम में अगर नेहरूजी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ, तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते थे. लहू गर्म हो जाता था.' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुझे ये समझ नहीं आता कि अगर नेहरू महान थे, तो उनके परिवार का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखता? क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने में. इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको और आपके परिवार को मंजूर नहीं है... और आप हमारा हिसाब मांगते हो.'
राज्यसभा में जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया, विपक्षी सदस्य सदन के केंद्र में पहुंचे और जोर-शोर से नारेबाजी करने लगे. हालांकि, इस नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच भी पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखा. उन्होंने कहा- 'देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है. अरे नारे बोलने के लिए भी उनको लोग बदलने पड़ रहे हैं. अकेले घंटेभर से बोल रहा हूं रुका नहीं. उनके अंदर हौसला नहीं है, वो बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज्यों को भी अनुशासित होना होगा
पीएम मोदी ने कहा- 'देश की आर्थिक सेहत के लिए राज्यों को भी अनुशासित होना होगा. तभी राज्य भी विकास की यात्रा का लाभ ले सकेंगे. जिनकी दो वक्त की रोटी का सपना था, उस पर आपने ध्यान नहीं दिया. सामाजिक न्याय आपने नहीं देखा, हमने देखा. अवसरों को उपलब्ध कराने के लिए हमने कदम उठाए. आजाद भारत के सपने पूरे करने के लिए हम संकल्प बद्ध होकर चले.'
देश किसी परिवार की जागीर नहीं
पीएम ने आगे कहा, 'कुछ लोगों को समझना होगा कि सदियों पुराना देश आम आदमी के पसीने, पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का देश है. किसी परिवार की जागीर नहीं है. हमने खेल रत्न ध्यानचंद के नाम पर कर दिया. अंडमान के द्वीपों का नाम सुभाष चंद्र बोस, परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर कर दिया. हिमालय की चोटी एवरेस्ट कर दी गई. हमने द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम कर दिया.'
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान, कर्नाटक और त्रिपुरा के दौरे पर जाने वाले हैं प्रधानमंत्री, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं