कर्नाटक के कोप्पल जिले से दलित महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलित समुदाय की महिला को चप्पलों से इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसकी गाय उच्च जाति के वाले शख्स के खेत में घुस गई थी और फसल को नुकसान पहुंचा दिया था. हालांकि, कोप्पल जिला पुलिस ने महिला को चप्पल से पीटे जाने से इनकार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी अमरीश कुंबर को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दलित समुदाय से जुड़े सामाजिक संगठन आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिला को बांधकर चप्पलों से पीटा गया. लेकिन, कोप्पल जिला पुलिस ने ट्विटर यूजर 'द दलित वॉयस' की ओर से शेयर की गई तस्वीर का हवाला देते हुए इससे इनकार किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रिपोर्ट के मुताबिक, कोप्पल में महिला की गाय उसके ही जानने वाले अमरीश कुंबर के खेत में घुस गई और उसकी फसल को नुकसान पहुंचा दिया. इससे कुंबर को बहुत गुस्सा आया. उसने महिला की गाय को बांध लिया. पुलिस के मुताबिक, जब महिला ने देखा कि उसकी गाय कुंबर के खेत में बंधी है, तो वह उसे वापस लेने गई. तभी कुंबर ने महिला की पिटाई की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:-
टंकी से दलित महिला ने पी लिया था पानी, पहले किया गया उसे पूरा खाली, फिर गौमूत्र से धोया
MP: छेड़खानी के आरोप के बाद दलित शख्स को मारी गोली, माता-पिता की भी हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं