Breaking News LIVE Updates: माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स को पूरी दुनिया में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आउटेज-ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' के मुताबिक, पूरे अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स ने आउटलुक और अन्य सेवाओं तक पहुंचने में समस्याओं की जानकारी दी है. अमेरिका में 39 हजार से ज्यादा लोगों ने इन समस्याओं के बारे में बताया है. भारत में भी यह समस्या सामने आई है.
देश के अलग-अलग हिस्सों में छठ की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच, दिल्ली की यमुना नदी में प्रदूषण का मामला चर्चा में है. वहीं, दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत में मौसम फिर करवट लेने वाला है. यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के प्रदूषण झेल रहे इलाकों में बारिश की बूंदें राहत लेकर आ सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो रहा है.
ईडी ने गुरुवार को जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की चार दिन की रिमांड हासिल कर ली है. केंद्रीय एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिए उन्हें आज यानी शुक्रवार को लखनऊ लाया जाएगा.
देश और दुनिया से जुड़े बड़े अपडेट्स के इस LIVE पेज पर बने रहें.
Chhath Puja 2026: छठ पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पूजा के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज नहाय-खाय है. सभी व्रतियों को मेरा नमन. सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है."
लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2026