अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhoomi Pujan) पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का अवसर होना चाहिए. बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाने वाले हैं. यहां पीएम मोदी पहले हनुमान गढ़ी में पूजन करेंगे इसके बाद वह राम जम्मू स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए चांदी की शिला रखेंगे.मंगलवार को रॉबर्ट वाड्रा ने एक तस्वीर के साथ किए गए अपने ट्वीट में लिखा, "राम लला के मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने "
???? pic.twitter.com/FGJWDS0GPv
— Robert Vadra (@irobertvadra) August 4, 2020
राम मंदिर के शिलान्यास समारोह (Ram Mandir Bhoomi Pujan) से पहले राम जन्मभूमि स्थल पर रामार्चन पूजा (Ramarchan Puja) शुरू हुई. रामार्चन पूजा, भगवान (Lord Ram) राम के आगमन से पहले सभी प्रमुख देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए एक प्रार्थना है. भूमि पूजन कार्यक्रम की गेस्ट लिस्ट के अनुसार अयोध्या में भूमि पूजन में करीब पौने दो सौ लोग आ रहे है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Updates: अयोध्या में राम मंदिर का आज होगा भूमिपूजन
इनमें कुछ खास हैं तो कुछ आम. मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल, अध्यक्ष श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रमहंत नृत्य गोपाल दास, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ही मौजूद रहेंगे. इससे पहले भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर राम नगरी अयोध्या जगमग रोशनी से नहा उठी.
तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस कार्यक्रम के लिए कुल 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे. मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी पर पूजा करेंगे. दरअसल, माना जाता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम (Lord Ram) का कोई काम शुरू नहीं किया जाता है. इस वजह से पीएम मोदी पहले हनुमान भगवान की पूजा करेंगे और उसके बाद भूमि पूजन के लिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं