जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर विवादित बयान देकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद वाड्रा बैकफुट पर आ गए. उनको एक बार फिर से मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी.
ये भी पढ़ें- देश में हिंदू-मुस्लिम की बात करने से हुआ टेरर अटैक... रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम हमले पर कह दी विवादित बात
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रॉबर्ट वाड्रा पर बीजेपी का हमला
बीजेपी उनके बयान पर हमलावर है. दरअसल रॉबर्ट वाड्रा ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था कि "ये संदेश देने की कोशिश हो सकती है कि देश के मुसलमान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. रॉबर्ट वाड्रा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि, 'चौंकाने वाली बात है! सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बेशर्मी से आतंकी घटना का बचाव किया और आतंकवादियों की निंदा करने के बजाय उन्हें संरक्षण देने की पेशकश की. वे यहीं नहीं रुके, बल्कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए भारत पर दोष मढ़ दिया.'
रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस के इशारे पर दिया बयान
वहीं, बीजेपी के 4 बार से लगातार सांसद निशिकांत दुबे ने भी रॉबर्ट वाड्रा की आलोचना की. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'दुख की इस घड़ी में भी गांधी परिवार को मुसलमान दिखता है,कांग्रेस के इसी मानसिकता ने आज देश में नफ़रत का पौधा अंकुरित कर दिया है. भारत सनातन धर्म के कारण ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है. भारत माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मज़बूत व कामयाब है और होगा ही,आतंकवादी व उनके संरक्षक मारे जाएंगे,भारत के बाहर बैठे दुश्मन और मुसलमानों को भड़काने वाले देश के अंदर के दुश्मन नेस्तनाबूद होंगे. जय शिव|'
वहीं बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी वाड्रा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये बयान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर दिया गया है और इसका उद्देश्य आतंकवाद को वैध ठहराना है. अपने बयान के खिलाफ विरोध की बढ़ती चिंगारी देख रॉबर्ट वाड्रा एक बाऱ फिर मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि मेरे बयान के गलत मायने निकाले गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं