Robert Vadra Controversial Statement: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम हमले पर ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर विवाद हो गया है. गांधी परिवार के दामाद ने पहलगाम हमले को भारत के मुसलमानों से जोड़ दिया है. साथ ही भारत में अल्पसंख्यकों को भी लेकर कई बातें कहीं हैं. हालांकि, उन्होंने ये साफ कर दिया है कि ये उनकी अपनी सोच है. कांग्रेस या उनके परिवार की नहीं.
रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम हमले पर क्या कहा
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं अपनी सरकार को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं. सबसे पहले इस हमले में जान गंवाने वालों 28 लोगों के प्रति मैं अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं. साथ में कई लोग घायल भी हुए हैं. मैं उनके लिए सहानुभूति जताता हूं. उम्मीद करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. अपनी बात को उठाने के लिए आतंकवादी हमले करना एक कमजोर तरीका है. ऐसा मैं फील करता हूं. ये उनकी बात नहीं उठाता बल्कि इससे वो निर्दोष लोगों को मारते हैं. यह एक कमजोर तरीका है. मुझे लगता है कि अब सभी सरकारों को एकसाथ आकर इस तरह की घटनाओं और संगठनों के खिलाफ लड़ाई छेड़नी चाहिए. हालांकि, इसे लेकर मेरी अलग सोच भी है. ये कांग्रेस और मेरे परिवार की सोच नहीं है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Justifying #PulwamaTerrorAttack !
— Aman Chopra (@AmanChopra_) April 23, 2025
Horrible and shameful !
pic.twitter.com/tsf0IvJzLN
क्यों हमारे देश में सांप्रदायिक भावनाएं आहत की जा रही हैं
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि हम देखते हैं कि हमारे देश की सरकार हिंदुत्व के बारे में बात करती है. इससे अल्पसंख्यक अनकंफर्टेबल फील करते हैं, जब आप मस्जिद के बारे में बात करते हैं या जब आप कहते हैं आप ऐसे या वैसे प्रे नहीं कर सकते. इस तरह की चीजें अराजकता, सांप्रदायिकता को बढ़ाते हैं. अगर आप इस आतंकवादी घटना को देखें तो वे लोगों आईडी चेक कर रहे थे. वे ऐसा क्यों कर रहे थे, क्योंकि एक विभाजन हमारे देश में हो गया है हिंदू, मुस्लिम और ईसाइयों के बीच. मैंने वीडियो फुटेज देखें हैं कि चर्च जलाए जा रहे हैं, क्या हो रहा है ये? क्यों हमारे देश में सांप्रदायिक भावनाएं आहत की जा रही हैं? ये विभाजन पैदा कर रहा है. ऐसे संगठनों को लग रहा है कि मुसलमानों के लिए हिंदू खतरा हैं. हमें ये नहीं चाहिए. आप ज्यादातर हिंदू-मुसलमानों से पूछिए, वो एक दूसरे की मदद करते हैं. कोविड के समय उन्होंने ऐसा किया. वो राजनीति नहीं समझते. चुनाव जीतने वाली राजनीति वो नहीं समझते. आईडी देखकर मारना एक मैसेज है. ये मैसेज प्रधानमंत्री के लिए है. मुस्लिम और अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहे हैं. दो सप्ताह पहले मुझे ईडी ने बुलाया, क्योंकि मैंने मुसलमानों के लिए बात की थी.
ये भी पढ़ें-
"हिंदुस्तान जिंदाबाद": 35 सालों में पहली बार आतंकवाद के खिलाफ उतरा कश्मीर, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट
पहलगाम कत्लेआम का ये वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा, पीएम मोदी के बाद वित्तमंत्री भी भारत लौटीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं