- बीजेपी आईटी सेल के नए इंचार्ज दीपक म्हस्के सोशल मीडिया पर खुद कितने एक्टिव हैं?
- दीपक म्हस्के के सोशल मीडिया पर 37000 फॉलोअर्स हैं, जिनमें से एक्स पर 20.5K और इंस्टा पर 3104 फॉलोअर्स हैं
- आईटी सेल के पुराने इंचार्ज अमित मालवीय के अकेले एक्स पर 8 लाख 56 हजार फॉलोअर्स थे
बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम के इंचार्ज अब बदल गए हैं. अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को नया सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है. वह अब तक बीजेपी छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया इंचार्ज थे. अमित मालवीय की सोशल मीडिया पर अच्छी फॉलोइंग थी. बीजेपी के नए राष्ट्रीय सोशल मीडिया चीफ खुद कितने 'सोशल' हैं ये समझिए.
दीपक म्हस्के के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स?
दीपक म्हस्के का अगर एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम खंगालने पर पता चला कि तीनों प्लेटफार्म पर उनके कुल 37000 फॉलोअर्स हैं. एक्स अकाउंट पर उनके सिर्फ 20 हजार 500 फॉलोअर्स हैं.जबकि उनसे पहले बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज रहे अमित मालवीय के अकेले 8 लाख 56 हजार फॉलोअर्स सिर्फ एक्स पर हैं.

दीपक म्हस्के के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक खंगालने पर चला चला कि उनके यहां 13 हजार फॉलोअर्स हैं.

वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 28 हजार फॉलोअर्स हैं. इसकी बड़ी वजह ये भी है कि अमित मालवीय पिछले 12 सालों से सोशल मीडिया पर BJP के पक्ष में ताकतवर कैंपेनिंग कर रहे थे.

दीपक म्हस्के इंस्टाग्राम पर कितने एक्टिव?
दीपक म्हस्के के इंस्टाग्राम पर सिर्फ 3 हजार 104 फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया इंचार्ज बनाए जाने के बाद मंगलवार सुबह दस बजे तक उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ तीन ही पोस्ट दिख रही थीं. हाल के Genz आंदोलन के बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी नेताओं को इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने को कहा है, ताकि Genz से ज्यादा से ज्यादा संवाद किया जा सके.
दीपक म्हस्के ने ली अमित मालवीय की जगह
बीजेपी के सोशल मीडिया नेटवर्क और डिजिटल मैसेजिंग मशीन को लेकर सोमवार को एक बहुत बड़ा रणनीतिक बदलाव देखने को मिला. पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से बीजेपी के ऑनलाइन मैसेज, नैरेटिव और तीखे राजनीतिक हमलों की कमान संभालने वाले अमित मालवीय की जगह अब दीपक म्हस्के ने ले ली है. उनको बीजेपी का नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के नेता की एंट्री ऐसे समय में हुई है, जब देश की राजनीति और सोशल मीडिया एक-दूसरे में पूरी तरह से रच-बस चुके हैं.
अमित मालवीय सोशल मीडिया पर राजनीतिक वार-पलटवार और तीखी बयानबाजी के लिए फेमस हैं, वहीं दीपक म्हस्के को बीजेपी के भीतर डेटा एनालिसिस, वोटर ट्रेंड्स और पर्दे के पीछे रहकर रणनीति बनाने वाले लीडर के रूप में जाना जाता है.
ये भी पढे़ं-केमिस्ट्री की क्लासरूम से बीजेपी के वॉर रूम तक: अमित मालवीय की जगह लेने वाले कौन हैं दीपक म्हस्के?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं