रविवार को अमित शाह (Amit Shah) के Covid-19 संक्रमित पाए जाने के बाद उनसे मुलाकात करने वाले कई नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का नाम भी शामिल है, उन्होंने शनिवार को होम मिनिस्टर शाह से मुलाकात की थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें कोई लक्षण नहीं है लेकिन मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत खुद को सेल्फ़ आइसोलेट कर लिया है.
कर्नाटक CM बीएस येदियुरप्पा के बाद उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित, बेटा हुआ होम क्वारंटीन
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, बीजेपी नेता स्वतंत्र सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम भी कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. इन सभी के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य की जानकारियां जुटाई जा रही हैं और सभी से सेल्फ आइसोलेशन की अपील की गई है.
राम मंदिर के 'अशुभ मुहूर्त' की वजह से कोरोना पॉज़िटिव हुए अमित शाह, पुजारी : दिग्विजय सिंह
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 52,972 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दरमियान 771 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 18,03,695 हो गया है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 38135 पर पहुंच चुकी है. बात करें इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की, तो आपको बता दें कि सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस खतरनाक वायरस से अब तक 11,86203 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट में सुधार देखने को मिला है जोकि बढ़कर 65.76 फीसदी पर पहुंच गया है.
Video: गृह मंत्री अमित शाह कोरोनावायरस से संक्रमित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं