- श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने चढ़ावा विवाद की जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने का आश्वासन दिया है
- ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है
- ट्रस्ट ने लोगों से भ्रामक अफवाहों से बचने की अपील की और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने का संकल्प जताया
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि श्रीराम मंदिर से जुड़ी हाल की घटनाओं से ट्रस्ट स्तब्ध, आहत और अत्यंत दुखी है. ट्रस्ट ने कहा कि वह समस्त रामभक्तों के प्रतिनिधि के रूप में मामले की न्यायपूर्ण जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
ट्रस्ट ने बताया कि उसके महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र से त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं. इन त्यागपत्रों पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज का वक्तव्य
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) June 27, 2026
Statement by the Treasurer of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra, Pujya Swami Govind Dev Giri Maharaj pic.twitter.com/I8goCrrEt9
दानपात्रों से प्राप्त राशि से जुड़े मामले पर ट्रस्ट ने कहा कि उसके अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है.
ट्रस्ट ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञप्ति के अंत में ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि सत्य की जीत होगी, वर्तमान संकट समाप्त होगा और श्रीराम भक्ति की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहेगी. यह प्रेस विज्ञप्ति श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि की ओर से जारी की गई है.
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अनुकल्प मिश्रा भी मास्टरमाइंड, कई जगह की गई रेड, चंपत राय पर बड़ी जानकारी
इसे भी पढ़ें: SIT की फाइनल रिपोर्ट के बाद चढ़ावा चोरी के हर सवाल पर जवाब देंगे चंपत राय, फूट-फूट कर रोने लगे शिष्य
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं