विज्ञापन

सिया और चेतन का एक और वीडियो आया सामने, साथ बैठकर क्रिकेट मैच देखते आए नजर

सिया गोयल पर मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है. शुरुआत में उनकी मौत को ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था, लेकिन बाद में जांच में इसे सुनियोजित हत्या की साजिश बताया गया.

सिया और चेतन का एक और वीडियो आया सामने, साथ बैठकर क्रिकेट मैच देखते आए नजर
  • केतन अग्रवाल की हत्या के आरोपी मंगेतर सिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड चेतन का नया वीडियो सामने आया है
  • वीडियो में दोनों साथ बैठकर लोकल Market Yard Cricket League का मैच देख रहे हैं
  • सिया के माता-पिता और भाई साहिल से लोनावला पुलिस ने पूछताछ की और उनके बयान रिकॉर्ड किए
मुंबई:

पुणे के 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के आरोपी मंगेतर सिया और उसके ब्वॉयफ्रेंड चेतन का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें दोनों साथ में बैठकर लोकल 'Market Yard Cricket League' MCL का मैच देखते नजर आए.

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक ही रंग की टी-शर्ट पहनकर साथ में बैठे हैं. मैच के दौरान कैमरा जैसे ही उन पर जाता है, सिया चेतन से अलग होकर बैठ जाती है. 

आरोपी सिया गोयल का मोबाइल जब्त, एफएसएल रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज

इधर केतन अग्रवाल हत्या मामले में आरोपी सिया गोयल के परिजनों से लगातार दूसरे दिन पूछताछ हुई. शनिवार को सिया के माता-पिता और उसका भाई साहिल लोनावला पुलिस थाने में हाजिर हुए, जहां पुलिस ने उनसे केतन हत्याकांड में पूछताछ की.

पुणे ग्रामीण के डीएसपी गजानन टोम्पे ने बताया कि सिया के माता-पिता को पूछताछ और उनके बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था. जांच के तहत उनके भाई से भी पूछताछ की गई. जो भी जानकारी सामने आएगी, उसे रिकॉर्ड में लिया जाएगा. हम उनके माता-पिता और कुछ दोस्तों के साथ भी पूछताछ कर रहे हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि संबंधित लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं और सही जानकारी दे रहे हैं, केस से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी. हम तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार बयान दर्ज करने का काम करेंगे. आरोपी से सबूत के तौर पर मोबाइल फोन जैसी चीजें जब्त की गई हैं और उन्हें एफएसएल भेजा जा चुका है. जांच अधिकारी जांच के लिए जो भी सही समझेंगे, हम उसी आधार पर आगे बढ़ेंगे.

इससे पहले शुक्रवार को सिया के भाई साहिल से पुलिस ने लगभग 10 घंटे पूछताछ की थी. लोनावला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि साहिल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और कई घंटे तक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साहिल शुक्रवार सुबह पूछताछ के लिए पहुंचा था और देर शाम उसे जाने की अनुमति दी गई. इस दौरान अधिकारियों ने उससे सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी के रिश्ते, उनके संपर्क और मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं पर सवाल पूछे. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में साहिल ने कहा, "अगर सिया ने कहा होता कि उसे केतन पसंद नहीं है, तो हम शादी रुकवा देते."

इस मामले में सिया गोयल पर मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है. शुरुआत में उनकी मौत को ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था, लेकिन बाद में जांच में इसे सुनियोजित हत्या की साजिश बताया गया.

इसे भी पढ़ें: 'अगर वो बताती तो रोक देते शादी...', केतन हत्याकांड में सिया के भाई का बड़ा खुलासा

इसे भी पढ़ें: 'परिवार को बताने से आसान था उसे मार देना...', केतन हत्याकांड में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siya Agarwal Brother, Siya Goyal And Ketan Agarwal, Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder Case, Ketan Agarwal Case Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com