विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र ने दिया इस्तीफा, अगली बैठक में होगा फैसला

ट्रस्ट ने कहा कि असामाजिक, अधार्मिक और स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे. साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे भ्रामक और निराधार अफवाहों से बचें तथा दूसरों को भी ऐसी अफवाहों का शिकार न होने दें.

राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र ने दिया इस्तीफा, अगली बैठक में होगा फैसला
  • श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने चढ़ावा विवाद की जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने का आश्वासन दिया है
  • ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है
  • ट्रस्ट ने लोगों से भ्रामक अफवाहों से बचने की अपील की और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने का संकल्प जताया
अयोध्या:

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि श्रीराम मंदिर से जुड़ी हाल की घटनाओं से ट्रस्ट स्तब्ध, आहत और अत्यंत दुखी है. ट्रस्ट ने कहा कि वह समस्त रामभक्तों के प्रतिनिधि के रूप में मामले की न्यायपूर्ण जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

ट्रस्ट ने बताया कि उसके महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र से त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं. इन त्यागपत्रों पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा.

प्रेस विज्ञप्ति में ट्रस्ट ने उन श्रद्धालुओं को भी आश्वस्त किया है, जिन्होंने चांदी की ईंटें, आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं भगवान श्रीराम की सेवा के लिए ट्रस्ट के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से सौंपी थीं. ट्रस्ट ने कहा कि ऐसी सभी वस्तुएं सुरक्षित हैं और उनका पूरा हिसाब उपलब्ध है.

दानपात्रों से प्राप्त राशि से जुड़े मामले पर ट्रस्ट ने कहा कि उसके अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है.

ट्रस्ट ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV
प्रेस विज्ञप्ति में ट्रस्ट ने यह भी कहा कि असामाजिक, अधार्मिक और स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे. साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे भ्रामक और निराधार अफवाहों से बचें तथा दूसरों को भी ऐसी अफवाहों का शिकार न होने दें.

विज्ञप्ति के अंत में ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि सत्य की जीत होगी, वर्तमान संकट समाप्त होगा और श्रीराम भक्ति की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहेगी. यह प्रेस विज्ञप्ति श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि की ओर से जारी की गई है.

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अनुकल्प मिश्रा भी मास्टरमाइंड, कई जगह की गई रेड, चंपत राय पर बड़ी जानकारी

इसे भी पढ़ें: SIT की फाइनल रिपोर्ट के बाद चढ़ावा चोरी के हर सवाल पर जवाब देंगे चंपत राय, फूट-फूट कर रोने लगे शिष्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Trust Fund, Ram Mandir Trust Secretary, Champat Rai Anil Mishra Resignation, Champat Rai News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com