Madhya Pradesh Rajya Sabha Election BJP Win: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासत और गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और पार्टी के उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, महेश केवट और तरुण चुग को रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला अब राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस जहां विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है, वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी जल्द सुनवाई होने वाली है. दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते प्रदेश की राजनीति में नया घमासान देखने को मिल रहा है.
प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए तीनों प्रत्याशी, देखिए ये Video
VIDEO | Rajya Sabha polls: All three BJP candidates in MP elected unopposed, collect 'certificates of victory' in Bhopal.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Bl1aVC8iYl
बीजेपी ने तीनों सीटों पर दर्ज की जीत
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. जीत के बाद रजनीश अग्रवाल, महेश केवट और तरुण चुग रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे, जहां उन्हें आधिकारिक रूप से प्रमाण पत्र सौंपे गए. इस जीत को बीजेपी ने संगठन और रणनीति की बड़ी सफलता बताया है.

Madhya Pradesh News Rajya Sabha Election BJP Win
मीनाक्षी नटराजन का मामला बना विवाद का केंद्र
राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. कांग्रेस लगातार इस फैसले को अनुचित बताते हुए विरोध जता रही है. मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां इस पर सुनवाई प्रस्तावित है.
रामेश्वर शर्मा का बयान
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका के मामलों में टिप्पणी नहीं करती. उन्होंने कहा, “जो भी निर्देश अदालत से आएंगे, उनका पालन किया जाएगा. कांग्रेस को लोकतंत्र में विश्वास रखना चाहिए और अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए.”शर्मा ने आरोप लगाया कि नामांकन रद्द होने का कारण जानकारी छिपाना था.
कांग्रेस का विरोध और दिल्ली कूच
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में कांग्रेस आक्रामक रुख अपना रही है. पार्टी ने मध्यप्रदेश के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है और राष्ट्रपति से मुलाकात का समय भी मांगा है. इसके साथ ही भोपाल में कांग्रेस विधायक पार्टी मुख्यालय से मार्च निकालने की तैयारी में हैं.
जीतू पटवारी का बयान
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा, “राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का पर्चा नियमों का उल्लंघन करते हुए निरस्त किया गया है. यह मध्यप्रदेश के इतिहास का काला दिन है.”उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पक्ष में सभी तथ्य सामने रखे थे, लेकिन उनकी अनदेखी की गई.
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी नजर
मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने के संकेत के बाद अब सभी की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है. कांग्रेस को उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हें राहत मिल सकती है, जबकि बीजेपी इसे कांग्रेस की आंतरिक गलती बता रही है.
यह भी पढ़ें : कांग्रेस MLA ने मंच से CM मोहन यादव को कहे अपशब्द, मीनाक्षी पर भी हद से आगे निकले
यह भी पढ़ें : बस्तर बैंड के संस्थापक पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, किसान परिवार से कला के शिखर तक
यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा की बेटी ने भरी उड़ान; प्रिया मालवीय बनीं इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, खुद सुनायी सक्सेस स्टोरी
यह भी पढ़ें : किसान भाईयों खुशखबरी; विदिशा को मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने किया तारीख का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं