विज्ञापन

किसान भाईयों खुशखबरी; विदिशा को मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने किया तारीख का ऐलान

विदिशा में मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास होने जा रहा है. शिवराज चौहान ने तारीख की घोषणा करते हुए, किसानों को आधुनिक खेती और तकनीक से जुड़ने की अपील की है. जानिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्या कुछ कहा?

किसान भाईयों खुशखबरी; विदिशा को मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने किया तारीख का ऐलान
विदिशा में बनेगा मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की ट्रेनिंग

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक नई पहल की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि 14 जून को विदिशा के बेरखेड़ी जट्टू में एक मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) का शिलान्यास किया जाएगा. यह केंद्र न सिर्फ विदिशा बल्कि आसपास के जिलों के किसानों के लिए आधुनिक खेती की ट्रेनिंग और नई तकनीकों की जानकारी का प्रमुख केंद्र बनेगा. इस मौके पर ‘वैज्ञानिक कृषि रोडमैप' को लागू करने की भी शुरुआत होगी. कार्यक्रम के तहत किसानों को नकली खाद और बीज की पहचान, आधुनिक खेती, नई तकनीक और मशीनों के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसे प्रदेश में कृषि को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

पहले सुनिए शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

14 जून को होगा शिलान्यास

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर वीडियो संदेश जारी कर किसानों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. उन्होंने कहा कि 14 जून को सुबह 10 बजे विदिशा के बेरखेड़ी जट्टू में कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा.

देश का मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र बनेगा

शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि यह कृषि विज्ञान केंद्र देश के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने में मदद मिलेगी.

चार जिलों के लिए तैयार रोडमैप

इस कार्यक्रम में विदिशा, रायसेन, सीहोर और देवास जिलों के लिए तैयार किए गए वैज्ञानिक कृषि रोडमैप को लागू करने की शुरुआत भी की जाएगी. सरकार का उद्देश्य खेती को आधुनिक बनाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है.

‘खेत बचाओ अभियान' पर भी फोकस

कार्यक्रम के दौरान ‘खेत बचाओ अभियान' चलाया जाएगा. इसके तहत किसानों को नकली खाद और बीज की पहचान, उनसे बचाव के उपाय, और सही कृषि इनपुट के उपयोग की जानकारी दी जाएगी.

आधुनिक मशीनों और तकनीक का प्रदर्शन

किसानों के लिए कार्यक्रम में कई लाइव डेमो और स्टॉल लगाए जाएंगे. इनमें इस तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

  • आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन
  • नई बुआई तकनीक
  • जैविक खेती के तरीके
  • फसल प्रबंधन
  • मौसम आधारित सलाह

किसानों को सीधे मिलेगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि यह कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को नई तकनीक, बेहतर बीज, उन्नत खेती के तरीके और विशेषज्ञों की सलाह एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती अपनाने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा की बेटी ने भरी उड़ान; प्रिया मालवीय बनीं इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, खुद सुनायी सक्सेस स्टोरी

यह भी पढ़ें : बस्तर बैंड के संस्थापक पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड, किसान परिवार से कला के शिखर तक

यह भी पढ़ें : बैतूल में दर्दनाक हादसा: सैप्टिक टैंक में उतरे दो भाइयों की मौत, बचाने गया युवक गंभीर

यह भी पढ़ें : MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी दो बच्चों की शर्त; CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम, पोर्टल से भी हटाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, Vidisha News, Shivraj Singh Chouhan, Krishi Vigyan Kendra, Khet Bachao Abhiyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height