फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान मेक्सिको ग्रुप ए के मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा. इस मुकाबले की मेजबानी मेक्सिको सिटी स्टेडियम करेगा. फुटबॉल के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा. इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच 104 रोमांचक मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में एक अनोखा संयोग बन रहा है. यह मुकाबला 2010 के विश्व कप उद्घाटन मैच का ठीक उलट होगा. उस समय साउथ अफ्रीका मेजबान देश था, लेकिन इस बार मुकाबला मेक्सिको की धरती पर हो रहा है. गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने सीएएफ क्वालिफाइंग के ग्रुप सी में टॉप पर रहते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की की है.
भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका को लाइव ऐसे देख पाएंगे?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 फुटबॉल मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट जी5 प्लेटफॉर्म और ऐप पर उपलब्ध होगा. जिसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट भारत में यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2, और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा.
मैच से जुड़ी खास बातें:
समय: शुक्रवार, 12 जून 12:30 एएम (भारतीय समयानुसार)
जगह: एस्टाडियो एज्टेका, मेक्सिको सिटी
रेफरी: विल्टन सैम्पाइओ (ब्राजील)
वीएआर: निकोलस गैलो (कोलंबिया)
मेक्सिको की टीम:
गोलकीपर: कार्लोस एसेवेडो, गुइलेर्मो ओचोआ, राउल रंगेल.
डिफेंडर: एडसन अल्वारेज, इजराइल रेयेस, जीसस गैलार्डो, जोहान वास्केज, जॉर्ज सांचेज, माटेओ शावेज.
मिडफील्डर: अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिरेज, एरिक लीरा, गिल्बर्टो मोरा, लुइस रोमो, ओबेद वर्गास, ओरबेलिन पिनेडा.
फॉरवर्ड: एलेक्सिस वेगा, अरमांडो गोंजालेज, सीजर हुएर्टा, गुइलेर्मो मार्टिनेज, जूलियन क्विनोन्स, राउल जिमेनेज, सैंटियागो गिमेनेज.
साउथ अफ्रीका की टीम :
गोलकीपर: सिफो चेन, रिकार्डो गॉस, रॉनवेन विलियम्स.
डिफेंडर: ऑब्रे मोदिबा, खुलिसो मुडाऊ, नकोसिनाथी सिबिसी, मबेकेजेली म्बोकाजी, इमे ओकोन, समुकेले काबिनी, खुलुमानी नदामने, थबांग माटुलुडी, कामोगेलो सेबेलेबेले, ब्रैडली क्रॉस, ओल्वेथी मखान्या.
मिडफील्डर: तेबोहो मोकोएना, स्फेफेलो सिथोले, थालेंटे मबाथा, जेडन एडम्स.
फॉरवर्ड: थेम्बा जवाने, लाइल फोस्टर, एविडेंस मकगोपा, ओसविन एपोलिस, इकराम रेनर्स, रेलेबोहिले मोफोकेंग, थापेलो मासेको, त्शेपांग मोरेमी.
यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: तीन ओपनिंग सेरेमनी, शकीरा, बर्ना बॉय जामाएंगे रंग, नोरा भी महफिल लूटने को तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं