उच्च सदन, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एक संसदीय समिति से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के 12 विपक्षी सांसदों द्वारा सदन के वेल में बार-बार प्रवेश करने, नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने पर कथित विशेषाधिकार हनन की जांच करने को कहा है. राज्यसभा की बुलेटिन के अनुसार, इसमें से 9 सांसद कांग्रेस के और तीन सांसद आम आदमी पार्टी के हैं. कांग्रेस पार्टी के सांसदों के नाम शक्ति सिंह गोहित, नारन भाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, फूलोदेवी नेताम, जेबी माथरे हिशाम और रंजीत रंजन हैं जबकि AAP के सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक हैं.
18 फरवरी के बुलेटिन में, राज्यसभा सचिवालय ने कहा है, "...सभापति ने...(सांसदों) द्वारा प्रदर्शित घोर अव्यवस्थित आचरण से उत्पन्न होने वाले विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन के उल्लेख किया है. ये बार-बार सदन के वेल में प्रवेश करके, नारे लगाकर और लगातार और जानबूझकर कार्यवाही में व्यवधान पैदा करके सभापति को बैठक बार-बार स्थगित करने के लिए मजबूर कर रहे थे. यह राज्य सभा के नियम और शिष्टाचार के खिलाफ है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में बजट सत्र के पहले चरण के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं