विज्ञापन

यूपी राज्यसभा चुनाव में नहीं आई वोटिंग की नौबत, सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध ही जीत गए हैं.

यूपी राज्यसभा चुनाव में नहीं आई वोटिंग की नौबत, सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते
बीजेपी उम्मीदवारों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ.
PTI
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। बिना किसी मुकाबले के आठ बीजेपी उम्मीदवार और दो समाजवादी पार्टी (SP) उम्मीदवार चुने गए।

नॉमिनेशन पेपर की जांच के बाद, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नॉमिनेशन रद्द कर दिए गए थे. आज नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख थी. दोपहर 3 बजे नॉमिनेशन वापस लेने की समय-सीमा खत्म होने के साथ ही, सभी दस उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए.

कौन-कौन जीता?

राज्यसभा के लिए चुने गए बीजेपी उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं.

समाजवादी पार्टी से प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी भी राज्यसभा के लिए चुने गए.

भाजपा ने उतारे थे सभी नए चेहरे

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. 

भाजपा ने इस बार अपने सभी आठ मौजूदा सदस्यों को दोबारा उम्मीदवार बनाने के बजाय पूरी तरह नए चेहरों पर दांव लगाया है. 

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया है.

भाजपा के आठ उम्मीदवारों में दो महिलाएं हैं और पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित, ब्राह्मण और ठाकुर समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है.

ये वीडियो भी देखें- पीएम मोदी के पुराने साथी को क्यों मिला राज्यसभा का टिकट?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Rajya Sabha, UP Rajya Sabha Election, UP Rajya Sabha BJP Candidate, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com