भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार इस बार दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर है. एनडीटीवी से बात करते हुए आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि मार्च में होली से पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. ये स्थिति पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश की भी रहने वाली है. राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश में 33 से 38 डिग्री तक तापमान जा सकता है. कुमार ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ दो और दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बना रहेगा.
कुमार के अनुसार हिमाचल प्रदेश में तापमान साल के इस समय में सामान्य से 7-8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. लेकिन यह आज के बाद गिर जाएगा. मैदानी इलाकों में तापमान अधिक है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ अभी यहां तक नहीं पहुंचा है." समुद्री हवा के कारण अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उपेंद्र कुशवाहा हुए नीतीश कुमार की JDU से अलग, नई पार्टी के नाम का किया ऐलान
बता दें दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री अधिक है और दो साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है.
विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में सामान्य है.
इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 343 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. (भाषा इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं