कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले एक महीने तक किसी से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं करने का फैसला किया है. गहलोत के एक महीने के सभी मुलाकात कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. एक सरकारी बयान के अनुसार गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूरी और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन ही मुख्य उपाय है और खुद का बचाव खुद करके ही इस संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है.
बयान के अनुसार, इसी उद्देश्य से चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री ने आगामी एक माह तक आमजन सहित अन्य सभी लोगों से व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से मुलाकात नहीं करने का निर्णय किया है. इस दौरान वे सिर्फ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उपलब्ध होंगे. गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री निवास व कार्यालय में भी लगभग 40 कार्मिक तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुडे़ पुलिसकर्मी एवं आरएसी के जवान के संक्रमित होने की पुष्टथ् हुई थी.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार रात तक 94126 हो गयी जिनमें से 15090 रोगी उपचाराधीन हैं. वहीं राज्य में इस घातक वायरस से अब तक 1164 लोगों की मौत हो चुकी है.मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरसंभव प्रयास कर रही है लेकिन इस महामारी को सबकी भागीदारी से ही रोका जा सकता है. उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील है कि मास्क लगाएं, दो गज की दूरी रखें, भीड़ से बचें, सामाजिक मेल-जोल कम से कम रखें, आवश्यकता होने पर ही घर से निकलें और स्वास्थ्य संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों का भी पूरी जिम्मेदारी से पालन करें.
VIDEO: शांत हुआ राजस्थान का सियासी बवंडर
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं