- विजय सिंह गुर्जर ने संस्कृत में शास्त्री की डिग्री हासिल कर IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया
- उन्होंने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल से शुरुआत कर एसआई और फिर गुजरात कैडर के IPS अधिकारी बने
- विजय सिंह गुर्जर ने UPSC परीक्षा कई बार असफल रहने के बाद 2017 में 574वीं रैंक पाई
IPS Vijay Singh Gurjar Success Story: अक्सर माना जाता है कि संस्कृत की पढ़ाई करने वाले छात्र शिक्षा या शोध के क्षेत्र में करियर बनाते हैं, लेकिन किसान के बेटे विजय सिंह गुर्जर ने इस सोच को बदल दिया. गांव में पले-बढ़े और संस्कृत में 'शास्त्री' की उपाधि हासिल करने के बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया. वर्तमान में आईपीएस विजय सिंह गुर्जर गुजरात के राजकोट ग्रामीण एसपी हैं और इन दिनों सूदखोरों से किसानों को उनकी करोड़ों रुपये की जमीन वापस दिलवाने की वजह से चर्चा में हैं.

भारतीय पुलिस सेवा में 'शास्त्री' उपाधि के साथ पहचान रखने वाले आईपीएस विजय सिंह गुर्जर की सक्सेस स्टोरी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है. इन्होंने पहले राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और उसके बाद गुजरात कैडर में आईपीएस बनने तक का सफर तय किया. खास बात यह है कि विजय सिंह गुर्जर ने हिंदी माध्यम से UPSC क्रैक की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

देश में वर्तमान में कार्यरत आईपीएस अधिकारियों में संस्कृत में 'शास्त्री' की उपाधि रखने वाले विजय सिंह गुर्जर संभवतया इकलौते अधिकारी हैं.
भारतीय पुलिस सेवा में 'शास्त्री' उपाधि वाले इकलौते IPS
गुजरात के राजकोट ग्रामीण एसपी बनने से पहले आईपीएस विजय सिंह गुर्जर गुजरात में SRPF ग्रुप-14 वलसाड के कमांडेंट, सूरत डीसीपी के पद पर कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने झाड़ोल और भावनगर में भी अपनी सेवाएं दी हैं. भारतीय पुलिस सेवा के रिकॉर्ड के अनुसार, देश में वर्तमान में कार्यरत आईपीएस अधिकारियों में संस्कृत में 'शास्त्री' की उपाधि रखने वाले विजय सिंह गुर्जर संभवतया इकलौते अधिकारी हैं.

विजय सिंह गुर्जर ने साल 2009 में राजकीय संस्कृत आचार्य कॉलेज चिराना से शास्त्री की डिग्री प्राप्त की. Photo Credit: Social Media
चिराना संस्कृत कॉलेज से हासिल की 'शास्त्री' की डिग्री
बता दें कि राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील में नवलगढ़-उदयपुरवाटी रोड पर चिराना कस्बे में राजकीय संस्कृत आचार्य कॉलेज स्थित है, जो विजय सिंह गुर्जर के गांव देवीपुरा बणी से महज छह किलोमीटर दूर है. इसी कॉलेज से विजय सिंह ने साल 2009 में शास्त्री की डिग्री प्राप्त की. कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते ही साल 2010 में विजय सिंह ने बतौर कांस्टेबल दिल्ली पुलिस जॉइन कर ली.
कांस्टेबल से शुरू हुआ सफर, फिर बने इंस्पेक्टर
दिल्ली पुलिस में सेवा के दौरान वे एसआई भी बने और करीब तीन साल तक सेवाएं दीं. इसी दौरान साल 2013 में उनका चयन सेंट्रल एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर पद पर हुआ और वे केरल के तिरुवनंतपुरम चले गए. फरवरी 2014 में आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर चयन होने के बाद वे वापस दिल्ली आ गए.
UPSC में कई असफलताओं के बाद मिली सफलता
दिल्ली में रहते हुए विजय सिंह गुर्जर ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. UPSC 2017 में उन्होंने 574वीं रैंक हासिल की और गुजरात कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी बने. हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं रहा. UPSC 2016 में वे इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन से चूक गए. इससे पहले साल 2013 से 2015 तक के शुरुआती तीन प्रयासों में वे प्रारंभिक परीक्षा (प्री) भी पास नहीं कर सके थे. विजय सिंह गुर्जर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2013 में 556वीं और RAS 2016 में 456वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन आईपीएस बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने RAS जॉइन नहीं किया.
कौन हैं आईपीएस विजय सिंह गुर्जर?
विजय सिंह गुर्जर का जन्म 6 मार्च 1987 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के गांव देवीपुरा बणी में किसान लक्ष्मण सिंह और चंदा देवी के घर हुआ था. विजय सिंह गुर्जर की शादी सीकर जिले के भादवासी गांव निवासी सुनीता देवी से हुई है. उनके बड़े भाई अजय गुर्जर राजस्थान में पटवारी हैं.
यह भी पढ़ें-किसान का बेटा बना IPS तो सूदखोरों से छुड़ा लाया 100 करोड़ की जमीन, कौन हैं विजय सिंह गुर्जर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं