- राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों में मतदान जारी है.
- झालावाड़ के भिलवाड़ी मतदान केंद्र पर मशीन हैंग होने की शिकायत मिली.
- कोटा जिले में 4 लाख 47 हजार से अधिक मतदाता चार पंचायत समितियों और 19 जिला परिषद वार्डों में मतदान करेंगे.
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के पहले चरण का मतदान आज जारी है. पहले चरण में आज 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों में वोटिंग हो रही है. मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुई. अधिकारियों के अनुसार आज शाम छह बजे तक मतदान होगा. अभी अलवर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, नागौर सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में मतदान जारी है. जहां बूथ पर वोटरों की कतार नजर आ रही है. मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसलिए पहले से व्यापक तैयारी की गई है.
बताते चले कि राज्य में 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों के सदस्यों के लिए चार चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं. आज पहले चरण में 16 जिला परिषद और 104 समितियों में मतदान हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

झालावाड़ में ग्रामीणों ने की मशीन हैंग होने की शिकायत
झालावाड़ के भिलवाड़ी स्थित मतदान केंद्र पर भाग संख्या 2 और 7 की मशीनों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है. ग्रामीण मशीनों के हैंग होने की शिकायत कर रहे हैं. शिकायत मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे. जनरल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की शिकायत के बाद टेक्निशियनों को बुलाया गया है.
पहले बटन दबाने के बाद दूसरा बटन दबाने पर मशीन के हैंग होने की मिल रही शिकायत. हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कुछ कहने से इनकार किया है. जिला कलेक्टर ने मामले को दिखाकर दुरुस्त करवाने की बात कही है. राजस्थान पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के दौरान डूंगरपुर के महुडी प्रथम ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 2 पर EVM में खराबी आ जाने के कारण मतदान लगभग 90 मिनट तक बाधित रहा.
Dungarpur, Rajasthan: Polling at booth number 2 in Mahudi First Gram Panchayat was disrupted for around 90 minutes after an EVM malfunctioned during the first phase of Panchayati Raj elections https://t.co/Oaz17sO0KW
— IANS (@ians_india) October 22, 2026
कोटा में 4.47 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
कोटा जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में आज सांगोद, सुल्तानपुर, इटावा और लाडपुरा पंचायत समितियों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा. जिला परिषद के 19 वार्डों में 51 और चार पंचायत समितियों के 84 वार्डों में 219 प्रत्याशी मैदान में हैं. कुल 270 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे.
पहले चरण में 4 लाख 47 हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे. इनमें 2,31,445 पुरुष और 2,16,396 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 538 केंद्र बनाए गए हैं. मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा. मतदान केदो पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है.

बीकानेर में पहली बार वोट कर रहे युवाओं में उत्साह
बीकानेर की चार पंचायत समितियों में सुबह से ही लोकतंत्र का महापर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. 60 पंचायत समिति सदस्यों और 8 जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए ग्रामीण मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं. महिलाओं और पहली बार वोट दे रहे युवाओं में गजब का जोश देखा जा रहा है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

नागौर में 7 पंचायत समिति के लिए मतदान जारी
नागौर जिले की सात पंचायत समितियां में 6 लाख 53 हजार से अधिक मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे और गांव की सरकार का चुनाव आज करेंगे . स्थानीय मुद्दों में मुख्य तौर पर सड़क बिजली पानी से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं जिनको लेकर मतदाता मतदान करने पहुंचे हैं. बुधवार को मतदान सामग्री के साथ 740 मतदान दलों को रवाना किया गया. पहले चरण में गुरुवार, आज 22 अक्टूबर को जिले के 739 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस दौरान 7 पंचायत समितियों के 120 सदस्यों और जिला परिषद के 21 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा. साढ़े 6 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

पहले चरण के चुनाव के लिए गठित 743 मतदान दलों में कुल 3,715 मतदानकर्मियों को शामिल किया गया है. प्रत्येक दल में 5 कार्मिक रखे गए हैं. इसके अलावा 30 प्रतिशत रिजर्व व्यवस्था के तहत 223 अतिरिक्त मतदान दलों के करीब 1,115 कार्मिक तैयार रखे गए हैं. जरूरत पड़ने पर इनकी सेवाएं ली जा सकेंगी.
पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज नागौर जिला परिषद के 21 और 7 पंचायत समिति के 120 सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है . इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले की नागौर, खींवसर, पांचौड़ी, श्रीबालाजी-अलाय, जायल, डेह और मूंडवा पंचायत समिति के आंशिक क्षेत्र के 120 वार्डों और जिला परिषद के 21 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं. मतदान के लिए 739 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 743 मतदान दल रवाना किए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.
गहलोत ने कांग्रेस के लिए मतदान की अपील की
चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, ‘‘कल पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान है. पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र और जनहित की आवाज को मजबूत करें.'' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुशासन से आज राजस्थान की जनता त्रस्त है.
यह भी पढ़ें - राजस्थान पंचायत चुनाव: BJP मेनिफेस्टो में महिलाओं के लिए 1.5 लाख, गांव में इंटरनेट, 1 करोड़ के फंड़ सहित कई बड़े वादें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं