राजस्थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान के पेपर से कुछ घंटे पहले पुलिस ने शनिवार सुबह 37 छात्रों और सात विशेषज्ञों समेत कुल 44 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस पेपर को निरस्त कर दिया गया है.
पुलिस के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान विषय के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार लोगों में इसका मास्टरमाइंड जोधपुर निवासी सुरेश बिश्नोई और दो अन्य लोग शामिल हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामान्य ज्ञान विषय का पेपर रद्द करने की घोषणा की जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसको लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है, और कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान का पेपर शनिवार सुबह नौ बजे से होना था.
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि पेपर लीक होने और परीक्षार्थियों को लेकर एक निजी बस के उदयपुर आने की गुप्त सूचना पर पुलिस टीमों ने शनिवार सुबह बेकरिया थाना क्षेत्र में एक बस को रोका. उन्होंने कहा कि बस में यात्रा कर रहे परीक्षार्थियों के पास परीक्षा का पेपर था.
पुलिस अधिकारी अभिषेक कुमार व मंजीत सिंह के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस की पांच टीमों को यह कार्य सौंपा गया है. शर्मा ने कहा, 'एक नाके पर संदिग्ध बस को रोका गया और जांच की गई. 37 परीक्षार्थी लीक हुए पेपर के साथ पाए गए और विशेषज्ञों तथा निरीक्षकों सहित सात अन्य उपकरणों के साथ मिले. ये सभी जालोर जिले के रहने वाले हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.'
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इस षड्यंत्र के मास्टरमाइंड ने पेपर उपलब्ध कराने के लिए 10 लाख रुपये लिए थे. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. उदयपुर पुलिस ने पिछले दिनों तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया था जो इस परीक्षा में बतौर डमी परीक्षार्थी के रूप में शामिल होने वाले थे. ये सभी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं.
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पेपर को निरस्त करने की घोषणा की और कहा कि युवाओं से अन्याय नहीं होगा. गहलोत ने ट्वीट किया, 'आज 24 दिसंबर को 9 से 11 बजे होने वाली शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को निरस्त किया गया है जिससे किसी भी मेहनतकश युवा के साथ अन्याय ना हो.'
उन्होंने लिखा, 'बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी. सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.'
वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा, 'आज फिर माध्यमिक शिक्षा सेकेंड ग्रेड की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है, क्या कारण है बार बार पेपर इन गिरोहों के पास चला जाता है . राजस्थान सरकार को इन विद्यार्थियों की पीड़ा को समझना होगा और पेपर लीक करने वाले गिरोहों पर सख़्त कार्यवाही करनी होगी.'
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने ट्वीट किया, 'राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 की पहली पारी का पेपर निरस्त होना मुख्यमंत्री गहलोत की नाकामी का एक और प्रमाण. बेखौफ पेपर माफिया समूचे परीक्षा तंत्र पर हावी, युवाओं का भविष्य अंधकारमय.' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस मुद्दे पर राज्य सरकार को निशाना बनाया.
यह भी पढ़ें -
-- दिल्ली में गांधी परिवार के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए अभिनेता कमल हासन
-- "जो प्यार इनसे मिला है, वही...": राहुल ने सोनिया गांधी के साथ फोटो शेयर कर कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं