विज्ञापन

चक्रवात आज लाएगा आंधी-तूफान, दिल्ली NCR से हिमाचल तक आंधी-बारिश,बिहार-झारखंड में भी आज मौसम बदलेगा

दिल्ली एनसीआर और हिमाचल प्रदेश के साथ आज हरियाणा-पंजाब में बारिश आ सकती है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में तेज आंधी और बिजली गिरने से भी मौसम बदलने का अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिया है.

चक्रवात आज लाएगा आंधी-तूफान, दिल्ली NCR से हिमाचल तक आंधी-बारिश,बिहार-झारखंड में भी आज मौसम बदलेगा
Delhi Weather Today
IANS
नई दिल्ली:

उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई भले ही हो चुकी हो, लेकिन बारिश, आंधी-तूफान का दौर अभी जारी रहने वाला है. दिल्ली एनसीआर में आज 15 अक्टूबर को बादल छाये रहने के साथ हल्की फुल्की बारिश देखने को मिलेगी. जबकि कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है. दोपहर से शाम तक 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से रात में मौसम थोड़ा खराब हो सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 16 अक्टूबर को भी बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने, बादलों की गड़गड़ाहट देखने को मिलेगी.  हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवाती प्रवाह उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू के निचले वायुमंडल में बना हुआ है. इसे बंगाल की खाड़ी से बारिश लाने वाला एक ट्रफ भी बरसात ला सकती है.उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले वायुमंडल में एक चक्रवात के कारण बारिश देखने को मिल सकती है. दक्षिणी राजस्थान में भी निचले वायुमंडल में चक्रवात असर दिखा सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों में भी चक्रवाती हवाओं के दबाव से मौसम बदलेगा. 

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ 15-16 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में काफी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में हरिद्वार, देहरादून से लेकर हल्द्वानी तक 15-18 अक्टूबर के दौरान बारिश का अलर्ट है. पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जैसे जिलों मे ंभी बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में  15-16 अक्टूबर के साथ पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में 14-16 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की चेतावनी है.उत्तराखंड में 15-16 अक्टूबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 60 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Delhi Weather

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15-20 अक्टूबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-20 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 14-20 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ 50 किमी की तेज हवाएं की संभावना है. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में 18 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है.छत्तीसगढ़ में 16 अक्टूबर को कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है.

बिहार और झारखंड में भी हल्की बारिश

14 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी ज्यादा बारिश हो सकती है. बंगाल में 16-19 अक्टूबर, झारखंड में 15 अक्टूबर और 16-18 अक्टूबर के दौरान बिहार में बारिश का अलर्ट है. ओडिशा में 14-20 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.असम, केरल के इलाकों में भी हवा का चक्रवाती दबाव बना हुआ है.अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में  14-20 अक्टूबर के दौरान छिटपुट बारिश होने की संभावना है.कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 15-20 अक्टूबर के दौरान छिटपुट बारिश होने की संभावना है

उत्तर पूर्व मॉनसून से बारिश

केरल, माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18-20 अक्टूबर के दौरान और रायलसीमा और तेलंगाना में 19-20 अक्टूबर के दौरान; तेलंगाना में 15 से  20 अक्टूबर को तक बारिश का अलर्ट है.केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15-20 अक्टूबर के दौरान; तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 16-20 अक्टूबर के दौरान; उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 17-20 अक्टूबर के दौरान; तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 16-17 अक्टूबर के दौरान; रायलसीमा में 15-18 अक्टूबर के दौरान; तेलंगाना में 16-19 अक्टूबर के दौरान काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Delhi Weather, Rain Alert, Weather At My Location, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com